ब्यूरो चीफ/ सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा: नोएडा सेक्टर 39 थाना पुलिस और कुछ कार सवार बदमाशों के बीच में मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है, जिसमे कि नोएडा सेक्टर 39 की पुलिस के द्वारा बख्तावरपुर अंडरपास के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान पुलिस को एक औरा मॉडल कार में बैठे कुछ व्यक्ति संदिग्ध दिखाई दिए संदेह होने पर पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया लेकिन बदमाश कार रोकने के बजाय स्पीड बढ़ाकर भागने लगे, पुलिस ने तुरंत कार का पीछा किया और कुछ दूर आगे जाकर बदमाशों की कार अचानक पेड़ से टकरा कर बंद हो गई और बदमाश कार छोड़कर पुलिस के ऊपर फायरिंग करते हुए भागने लगे जवाबी कार्यवाही में पुलिस को भी मजबूरन गोली चलानी पड़ी और दो बदमाशों के पैर में गोली लगी बाकी छह बदमाशों को पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया | पुलिस ने शक्ति से पूछताछ की तो पता चला कि बदमाश गिरोह बनाकर मोबाइल टावरों से उपकरण चोरी करते थे तथा मौका मिलने पर कार भी चुराकर फरार हो जाते थे, उनके पास से चोरी की गई दो कारें, चार आरआरयू, दो केबल बंडल,मोबाइल टावर के कुछ उपकरण और काटने वाला कटर आदि चीजें बरामद हुई हैं,बदमाशों की पहचान हापुड़ के आबिद, फारूक व फैजान, मेरठ का मुमताज व इस्तखार, बिजनौर का शहीद हुसैन, संभल के अयान के रूप में हुई है, यह सभी अपराधी गाजियाबाद के टोर्निका सिटी के आजाद एंक्लेव में किराए पर रहते हैं, पुलिस अभी और आगे ईनके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है|

