श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में अभाविप की भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा परिसर
लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लखनऊ पूरब जिले के तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा-भारत माता की जय, वंदे मातरम्, एक ही नारा, एक ही नाम- जय हिंद, जय हिंदुस्तान। यात्रा में शामिल हर चेहरे पर मातृभूमि के लिए गर्व और सम्मान झलक रहा था।
कार्यक्रम में अभाविप के जिला संगठन मंत्री एवं प्रांत सहमंत्री अभिषेक बाजपेई, जिला सहसंयोजक रोहित त्रिपाठी, कार्यक्रम संयोजक अभयराम त्रिपाठी और आदर्श पांडे मौजूद रहे। इस ऐतिहासिक यात्रा में कॉलेज इकाई के कार्यकर्ता और सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने सहभाग किया।देशभक्ति के रंग में रंगी इस यात्रा ने पूरे परिसर में एक संदेश दिया कि आज़ादी का पर्व सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि अपने राष्ट्र के प्रति निष्ठा, बलिदान और सेवा का संकल्प है। तिरंगा लहराते हुए युवा जोश से भरे क़दम आगे बढ़ते गए और हवा में गूंजते नारों ने हर दिल में भारत मां के प्रति अटूट प्रेम जगा दिया।
तिरंगा यात्रा में अभिषेक सिंह, पीयूष शुक्ला, तुषार द्विवेदी, नित्यम त्रिपाठी, ओम तिवारी, प्रखर मिश्र, रुद्रप्रताप सिंह, गणेश शंकर सिंह, प्रतीक सिंह, प्रशांत मिश्रा, अमित पाठक, श्रीजन पाठक, रजत शर्मा, रोहन सिंह, शिवम ठाकुर, रवि यादव, सागर पांडेय, अभय राजपूत, आदित्य सिंह, धीरज यादव, आदित्य यादव, अनिल सिंह, सौम्य सिंह, सुशील त्रिपाठी, आदित्य पाठक, अर्णव सिंह, सुधीर राज, तुषार गांधी, उदयप्रताप सिंह, देवव्रत पांडे, आभाष मयंक, रोहित यादव, पवन पांडे, आदित्य द्विवेदी, विपुल सिंह, उत्कर्ष त्रिपाठी, ऋचा सिंह, अनामिका सहित अनेक सक्रिय सदस्य शामिल रहे।

