पार्षद अनूप कमल सक्सेना ने ध्वजारोहण किया

पार्षद अनूप कमल सक्सेना ने ध्वजारोहण किया

सिटी रिपोर्टर प्रत्यूष पाण्डेय

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर संस्था जी एस सोशल एंड वेलफेयर सोसाइटी, लखनऊ के सहयोग से योगा पार्क निकट टिकैत राय तालाब, राजाजीपुरम,लखनऊ पर झंडा रोहण और प्रसाद वितरण के साथ साथ बच्चों को बिस्कुट वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें पार्षद अनूप कमल सक्सेना के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ झंडारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ,जिसमें पार्क में उपस्थिति संस्था की ओर से सर्वश्री संतोष श्रीवास्तव भैया, विनय तिवारी भैया, केपी सिंह जी, सैयद मोहम्मद हैदर जी, आशीष सिंह,आलम भाई अली भाई,अमर पांडे जी अमित जायसवाल जी, अवधेश भैया, हरि श्याम श्रीवास्तव जी, कमल कुमार , मुक्तिनाथ पांडे जी,आशीष तिवारी, अमित दीक्षित जी,रमाशंकर सोनकर जी, सफीक भाई सैयद डॉक्टर हैदर जी, सर्वश्रीमती मधु पराशर, निधि जी, इशिता, परी,आदि लोगों ने स्वतंत्रता दिवस की मंगल बेला को बड़े हर्षोल्लास एवं भरपूर जोश के साथ मनाया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया और पार्क में उपस्थित सभी बच्चों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग दिया और माननीय पार्षद श्री अनूप कमल भैया ने बच्चों के साथ जन जागरूकता रैली निकाली। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने में आलम भैया का विशेष धन्यवाद जिनके माध्यम से संगीतमय देशभक्ति के गानों से सभी के मन में उत्साह और उमंग का संचार किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मैं (अरुण कुमार शुक्ला ) सभी उपस्थित भाइयों, बहनों और बच्चों का ह्रदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *