हर्षोल्लास से मनाया गया जन्म दिवस बना सेवा दिवस: भारी बारिश में भी लोगों ने कराया मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण
देश की उपासना
ब्यूरो धनन्जय विश्वकर्मा
मुंबई:
मुंबई में भारी बारिश के बावजूद, राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा का जन्मदिन पूरे महाराष्ट्र में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान, कई जगहों पर लोगों को आयुष्मान भारत कार्ड, आभा कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और उनके फायदे समझने में मदद की गई।

इसी कड़ी में, इंद्रा नगर के शंकर मंदिर में एक खास कार्यक्रम हुआ। यहां दिनेश विश्वकर्मा का जन्मदिन मनाते हुए केक काटा गया और सैकड़ों लोगों ने मुफ्त डायबिटीज जांच करवाई। इसके अलावा, जिन बच्चों ने अपनी कक्षा में सबसे ज्यादा नंबर लाए थे, उन्हें सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया गया।
तेज बारिश के बावजूद, लोग घरों से निकलकर इस कार्यक्रम में शामिल हुए और दिनेश विश्वकर्मा को जन्मदिन की बधाई दी।

इस मौके पर, गिनीज बुक रिकॉर्ड होल्डर विनोद तिवारी ने दिनेश विश्वकर्मा के जन्मदिन पर एक नीम का पौधा लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। साथ ही, एकार्थी फाउंडेशन के संरक्षक रामकुमार पाल ने भी उनके साथ केक काटा।
कार्यक्रम में आर.के. विश्वकर्मा (राष्ट्रीय सचिव), राजमणि विश्वकर्मा (सलाहकार), पत्रकार धनंजय विश्वकर्मा, देवेंद्र तिवारी, पत्रकार रितेश पांडेय और डिंडोसी विधानसभा के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा सहित शरद यादव, राजेश यादव, मनोज सिंह, दिलीप पाल और अमित पाल जैसे कई लोग मौजूद रहे।


राष्ट्रीय सचिव आर.के. विश्वकर्मा ने सभी से अनुरोध किया कि वे समय-समय पर अपनी स्वास्थ्य जांच कराते रहें ताकि किसी भी बीमारी का समय पर पता लगाया जा सके और इलाज हो सके।

