सचिन यादव ने लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त कर मारी बाजी :18 वर्ष से कम उम्र में प्रथम स्थान मो०आदिल ने मारी बाजी

सचिन यादव ने लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त कर मारी बाजी :18 वर्ष से कम उम्र में प्रथम स्थान मो०आदिल ने मारी बाजी
ब्यूरो चीफ : आलोक कुमार श्रीवास्तव
सुल्तानपुर-तहसील के पारा बाज़ार में एआईएएम के वार्ड नं० 27 के जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी डॉ जसीम खान ने लंबी कूद प्रतियोगिता में उपसस्थि रह कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया जिसमें 18 वर्ष से अधिक लंबी प्रतियोगिता में सचिन यादव ने 25 फिट कूद कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
दूसरा स्थान आशिफ़ 24.02 व तीसरा स्थान रहबर ने 24.01 फिट कूद कर प्राप्त किया।
वहीँ 18 वर्ष से कम उम्र में प्रथम स्थान मो०आदिल 21.21 फिट, दूसरा स्थान रोहित 21.07 फिट व तीसरा स्थान अजय यादव 21.04 प्राप्त कर सम्मान हासिल किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एआईएम के प्रदेश सचिव हाज़ी दाऊद खान ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया।
इस मौके पर जि०प० सदस्य निसार अहमद, जि०प० सदस्य अजमल, हाजी दिलशाद मंडल अध्यक्ष,मो० कौसर खान,प्रधान अमन सोनी,मास्टर नसीम, रज्जन खान,इमराम मास्टर,इमरान खान, तनवीर आलम बीडीसी, मो० असगर,रामजीत सहित सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
कार्यक्रम का आयोजन अकबाल अहमद व हॉली विजन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक ई०निहाल अहमद ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *