जल्दबाज़ी में गई कलकत्ता, पश्चिम बंगाल निवासी युवक की जान: दुखद हादसा
ब्यूरो चीफ : आलोक कुमार श्रीवास्तव
सुल्तानपुर . लखनऊ-वाराणसी शटल ट्रेन पकड़ने की जल्दबाज़ी में एक यात्री की मौत हो गई। घटना प्लेटफ़ॉर्म नंबर-3 पर हुई, जहां ट्रेन की चपेट में आने से यात्री की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने शव को बाहर निकाला और पंचनामा की कार्यवाही शुरू की। मृतक की पहचान गिरीश सिंह (49) पुत्र विजय बहादुर सिंह निवासी कलकत्ता, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।

