खाद्य प्रसंस्करण में स्वरोजगार के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
गोरखपुर ब्यूरो चीफ आशुतोष चौधरी
गोरखपुर। मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को ग्राम पंचायत घुनघनु कोटा एवं न्याय पंचायत मझिगावा, ब्लॉक जंगल कौड़िया में दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण प्रभारी राजकीय फल संरक्षण केन्द्र, गोरखपुर की देखरेख में संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षार्थियों को फोल्डर, पेन, साहित्य सहित आवश्यक प्रशिक्षण सामग्री वितरित की गई। विषय विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने, फल-सब्जियों के संरक्षण, फल उत्पाद निर्माण तथा उद्योग स्थापित करने की विभिन्न प्रक्रियाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इसके साथ ही विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी गई। विशेष रूप से पीएम एफएमई (PMFME) योजना की विशेषताओं और उससे मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठाकर स्वरोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रधानाचार्य, राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र द्वारा प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया।

