*प्रेस विज्ञप्ति*
थाना बक्सा पुलिस टीम द्वारा नौपेड़वा बाजार से अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
जौनपुर:थानाध्यक्ष बक्शा के कुशल नेतृत्व में थाना बक्शा पुलिस टीम द्वारा सोशल मीडिया पर गाँजा बेंचने सम्बन्धी वायरल वीडियो की सूचना के क्रम में नौपेड़वा अण्डरपास पर एक व्यक्ति द्वारा गांजा बेचने की सूचना मुखबीर खास द्वारा प्राप्त हुयी गयी जिसके अनुक्रम में नौपेड़वा अण्डरपास के पास से अभियुक्त संदीप यादव पुत्र लाल साहब यादव निवासी ग्राम बबुरा थाना बक्सा, जौनपुर को पुलिस हिरासत में लिया गया। उक्त व्यक्ति की जामा तलाशी से अभियुक्त द्वारा लिये गये झोले में 450 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, अवैध गाँजा की बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 349/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
1. संदीप यादव पुत्र लाल साहब यादव निवासी ग्राम बबुरा थाना बक्सा, जौनपुर ।
*पंजीकृत अभियोग-*
1.मु0अ0सं0-349/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना बक्सा जौनपुर।
*बरामदगी-*
1.450 ग्राम अवैध गांजा ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1.उ0नि0 रवीन्द्र नाथ थाना बक्सा, जौनपुर।
2.हे.का. अमित सिंह, का0 अमरजीत यादव, थाना बक्सा, जौनपुर।

