थाना जलालपुर पुलिस टीम द्वारा चोरी योजना बना रहे 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

*प्रेस विज्ञप्ति*

थाना जलालपुर पुलिस टीम द्वारा चोरी योजना बना रहे 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

जौनपुर:प्रभारी निरीक्षक, जलालपुर के नेतृत्व में उ0नि0 विश्वनाथ सिंह मय हमराह कर्मचारीगण के साथ चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में जलालपुर चौराहे के पास मौजूद थे कि मुखबीर खास ने आकर बताया कि जौनपुर से वाराणसी जाने वाले हाइवे पर तनू चाय के दुकान में तीन व्यक्ति बैठकर आपस में चोरी की योजना बना रहे हैं मुखबीर खास की सूचना पर अभियुक्तगण को पकड़ा गया जिनसे क्रमश नाम पता पूछ गया तो अपना नाम 1. मुहम्मद आसिफ पुत्र अलाउद्दीन निवासी गली न0 एवं मकान न0 76 पुराना मुस्तफाबाद थाना- करावल नगर नई दिल्ली 2. सफीक पुत्र रफीक निवासी गली न0 -13 मकान न0 c-128 पुराना मुस्तफाबाद थाना- दयालपुर नई दिल्ली 3. अमजद पुत्र सलाउद्दीन निवासी गली न0 सात मकान न0 B -261 पुराना मुस्तफाबाद थाना- दयालपुर नई दिल्ली बताया। उपरोक्त अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
1. मुहम्मद आसिफ पुत्र अलाउद्दीन निवासी गली न0 एवं मकान न0 76 पुराना मुस्तफाबाद थाना-करावल नगर नई दिल्ली।
2. सफीक पुत्र रफीक निवासी गली न0 -13 मकान न0 c-128 पुराना मुस्तफाबाद थाना-दयालपुर नई दिल्ली।
3. अमजद पुत्र सलाउद्दीन निवासी गली न0 सात मकान न0 B -261 पुराना मुस्तफाबाद थाना-दयालपुर नई दिल्ली।
*पंजीकृत अभियोग-*
1. मु0अ0सं-299/2025 धारा-313 बीएनएस थाना जलालपुर,जनपद जौनपुर।
*बरामदगीः-*
1. 01 स्टील की हथौडी, 01 लोहे का पिलास, 01 लोहे की छिन्नी, 01 चाकू।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. S.I. विश्वनाथ सिंह थाना जलालपुर जौनपुर।
2. S.I. राकेश कुमार सिंह थाना जलालपुर जौनपुर।
3. हे0का0 मुन्नू प्रसाद थाना जलालपुर जौनपुर।
4. हे0का0 पियूष सिंह थाना जलालपुर जौनपुर।
5. का0 शुभम त्यागी थाना जलालपुर जौनपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *