पुलिस उपायुक्त पूर्वी की क्राइम व थाना विभूतिखण्ड पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 03 शातिर वाहन चोर / अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार:अभियुक्तों के कब्जे से 02 अदद चार पहिया वाहन बरामद
संकलन विनोद कुमार सिंह

लखनऊ:जोन- पूर्वी / थाना- विभूतिखण्ड 01-संक्षिप्त विवरण:-

थाना विभूतिखण्ड पर दिनांक 30.08.2025 को वादी मुकदमा राशिद पुत्र सहीद नरूला निवासी ग्राम मटियारी निकट हंस हार्डवेयर थाना चिनहट लखनऊ की तहरीरी सूचना बाबत अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी के गैराज का ताला खोलकर गाड़ी सं0- UP32JV5898 FORD ASPIRE काले रंग की व गाड़ी सं0-UP32AQ5461 HUNDAI ACCENT सफेद रंग व 02 अदद मोबाइल फोन चोरी होने विषयक के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 0324/2025 धारा 305 (1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया।

उक्त घटना के अनावरण हेतु उच्चाधिकारीगण महोदय के निर्देशन में तत्काल टीमों का गठन किया गया, गठित टीमों द्वारा टेक्निकल व मैनुअल प्रयासों से घटना में संलिप्त 02 शातिर अभियुक्तों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, विनम्रखण्ड, लखनऊ थाना क्षेत्र विभूतिखण्ड से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 02 अदद कार क्रमशः हुंडई एक्सेंट व फोर्ड फिगो फ्रीस्टाइल बरामद किया गया।

अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि गैराज मालिक से हमारा पैसों को लेकर विवाद था जिसे सबक सिखाने के लिये हम लोगों से उनके गैराज से गाड़ी चोरी की थी। साक्ष्य के आधार पर अभियोग में धारा 317(2)/338/336(3)/340(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी। पकड़े गये अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

02-अपराध का उद्देश्यः-

अभियुक्तों का गैराज मालिक से उधार व एडवांस रुपयों को लेकर विवाद जिस कारण अभियुक्तों द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर गैराज मालिक को सबक सिखाने के चक्कर में उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।

03-गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

1. सैफवान सिद्धिकी उर्फ़ सैफू पुत्र हारून सिद्धिकी निवासी हाल पता- पप्पू होटल के सामने सतरिख रोड थाना चिनहट लखनऊ उम्र 19 वर्ष

2. सरफराज अहमद पुत्र अब्दुल लतीफ़ निवासी ग्राम सरैया रसूलपुर थाना तालगाँव जनपद सीतापुर उम्र 29 वर्ष

3. मोहम्मद नियाज़ पुत्र फक्रुद्दीन निवासी पप्पू होटल के सामने सतरिक रोड थाना चिनहट लखनऊ उम्र 20 वर्ष
[03/09, 9:22 pm] Sis 2: 04-बरामदगी-

▶ 01 अदद हुंडई एक्सेंट कार, बारंग सफ़ेद, इंजन नम्बर D3FAGM136984, चेसिस नम्बर MALA841DLGM200316G, वाहन संख्या UP33AQ5461

▶ 01 अदद फोर्ड फिगो फ्रीस्टाइल कार, बारंग काला, चेसिस नम्बर, MAJGXXMTKGJU81477 वाहन संख्या UP32JV5898

05-अनावरित अभियोगों का विवरणः

1. मु.अ.सं. 0324/2025 धारा 305(1)/317(2)/338/336(3)/340(2) बीएनएस थाना विभूतिखण्ड, लखनऊ अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

06-गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

पुलिस उपायुक्त पूर्वी की क्राइम टीम

1. उ.नि. श्री अमरनाथ चौरसिया,

2. हे.का. संदीप पाण्डेय,

3. कां. तरनजीत सिंह,

4. कां. विमल चंद पाल,

5. कां. अजय यादव,

6. कां. प्रदीप कुमार,

7. कां. शिवानन्द खरवार

थाना विभूतिखण्ड पुलिस टीम

1. उ०नि० श्री संदीप सिंह गौर

2. उ०नि० श्री आसित यादव,

3. उ0नि0 श्री राजेश कुमार,

4. उ०नि० श्री सिद्धान्त सिंह,

5. हे0 का० जितेन्द्र प्रताप व

6. का० आशीष यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *