नोएडा में आवारा कुत्तों की गिनती का सर्वे शुरू, प्राधिकरण कर रहा है शेल्टर होम और नसबंदी का प्लान :-

ब्यूरो चीफ /सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा: नोएडा प्राधिकरण ने शहर में घूम रहे आवारा कुत्तों की आबादी का पता लगाने और उनकी निगरानी करने का सर्वे शुरू कर दिया है, अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि आवारा कुत्तों की फौज दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है जिनको नियंत्रित करना भी बहुत आवश्यक है उसमें से कुछ कुत्ते बड़े ही खतरनाक होते हैं जो अचानक ही किसी के ऊपर हमला कर देते हैं, ऐसे कुत्तों की पहचान कर उन्हें शेल्टर होम भेजा जाएगा, बाकी के कुत्तों का टीकाकरण व नसबंदी के बाद छोड़ दिया जाएगा | प्राधिकरण ने निवासियों के कल्याण संघो (RWAs), पशु कल्याण गैर सरकारी संगठनों (NGOs) और अपार्टमेंट मालिकों के संघो (AOAs) को भी अपने-अपने सेक्टरों और सोसाइटियों में नसबंदी किए गए,नसबंदी नहीं किए गए,आक्रामक और रेबीज संदिग्ध कुत्तों की पहचान करके तस्वीरों के साथ रिपोर्ट देने को कहा है,नसबंदी किए गए कुत्तों की पहचान कान में किए गए V- आकर के कट के निशान से होगी| नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश ऍम ने दो विशेष डॉग शेल्टर होम बनाने का निर्देश भी दिया है और साथ ही साथ शिकायत और सुझाव देने के लिए टोल फ्री नंबर(0120-2425025) भी जारी किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *