थाना तारुन क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गयासपुर के शिक्षक आदित्य दूबे पर एक दर्जन से अधिक छात्राओं ने लगाया अश्लीलता करने का आरोप
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या: सामूहिक रूप से एक दर्जन से अधिक छात्राओं ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्यवाई करने के लिए पुलिस को तहरीर दिया है।पुलिस के पास कई अभिभावक आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया।इस संबंध मे *बीएसए अवनीश कुमार पाण्डेय* ने बताया कि मामला संज्ञान मे है,दोषी पाये जाने पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्यवाई की जायेगी।वही *थानाध्यक्ष तारुन संदीप त्रिपाठी* ने बताया कि आरोपी शिक्षक को हिरासत मे लिया गया है।तहरीर के आधार पर तथा दोषी पाये जाने पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्यवाई की जायेगी। फिलहाल यह *मामला सीडीओ, एसपी ग्रामीण के संज्ञान मे भी आ चुका है।*मामले की जांच कर कार्यवाही की जानी चाहिए।

