इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के आपदा सामग्री भंडार कक्ष का हुआ लोकार्पण
उपसभापति एवं महासचिव राज्य शाखा ने किया लोकार्पण, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री
सिटी रिपोर्टर प्रत्यूष पाण्डेय
हरदोई। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के आपदा सामग्री भंडार कक्ष का लोकार्पण उपसभापति अमर नाथ मिश्रा और महासचिव रामानंद कटियार राज्य शाखा उत्तर प्रदेश के द्वारा लोकार्पण हुआ। इस मौके पर प्रबंध कार्यकारिणी के पदाधिकारी सदस्य और आजीवन सदस्य उपस्थित रहे।
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी हरदोई के रेड क्रॉस भवन में आपदा सामग्री भंडारण कक्ष का लोकार्पण इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी राज्य शाखा उत्तर प्रदेश के उपसभापति अमरनाथ मिश्रा और महासचिव रामानंद कटियार के द्वारा किया गया। स्वागत और वालंटियर को प्रमाण पत्र देने के बाद प्रबंधकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों को संबोधित करते हुए महासचिव ने कहा रेडक्रॉस पीडि़त मानव के रक्षार्थ एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है लोग भ्रम में पड़ जाते हैं कि रेड क्रॉस सरकारी संस्था है जिसको सरकारी सुविधा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि सदस्यों को हर पीड़ित मानव की रक्षा हेतु आगे आना चाहिए।कार्यकर्ता, कोष, कार्यालय, कार्यक्रम ये चार चीजें होती हैं,समाज में अब दूसरे प्रकार के युद्ध होने लगे। रेडक्रॉस के वालंटियर की भूमिका महत्वपूर्ण होती है, पोषण के संबंध में बच्चों को मोबाइल, चाकलेट के नुकसानों के प्रति जागरूक करें। दंत परीक्षण, नेत्र परीक्षण स्कूलों में जाकर कराएं। टीवी के मरीज़ डॉक्टर से बात करके गोद लें, ब्लड बैंक हर जिले के रेडक्रॉस में होंगे। जिसमें ब्लड डोनर की सूची बनाएं। स्कूलों में प्रशिक्षण, फर्स्ट एड का अनिवार्य रूप से कराया जाएगा।, होटल बारात घर में प्रशिक्षण, सभी सदस्यों के घर पर मोबाइल सहित नाम पट्टिका होना चाहिए। हॉस्पिटल, केमिस्ट संस्थागत सदस्य होने चाहिए, विद्यालयों में रेडक्रॉस का शुल्क देने के लिए डीआईओएस से बात करें। नेत्रदान, देहदान के लिए प्रेरित करें,जो समय नहीं दे सकता।
उपसभापति अमर नाथ मिश्रा ने कहा कि सभी पदाधिकारियों और वालंटियर को आपदा प्रशिक्षित किया जाएगा।उन्होंने सीपीआर देने ,दुर्घटना ग्रस्त की सहायता करने के लिए प्रयोगात्मक रूप से समझाया। इसके बाद बिलग्राम क्षेत्र के चिरंजू पुरवा, गन्नी पुरवा कटरी बिछुया आदि बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में तिरपाल, बाल्टी, मच्छरदानी धोती आदि राहत सामग्री वितरित की गई। इस मौके पर उपसभापति अखिलेश सिंह सिकरवार,कोषाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव ,सचिव सुनील सिंह सोमवंशी, सदस्यों गोपाल द्विवेदी, अभिषेक गुप्ता, आपदा राहत अध्यक्ष महेश चंद्र, रमेश सिंह सोमवंशी, शिवेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, शिव प्रकाश त्रिवेदी, नवल किशोर द्विवेदी ,एसके दीक्षित, मनीष श्रीवास्तव,डॉक्टर कलीमुल्लाह कुरैशी, अतुल द्विवेदी, राजीव सिंह आनंद गुप्ता, पूर्णिमा श्रीवास्तव, रमाकांत,अलका गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, सुहाना जैन, सरोज दीक्षित, सुधीर अवस्थी, मोहम्मद गुड्डू खान, फरीद वॉलिंटियर्स श्रद्धा सिंह, प्रतीक्षा सिंह, रुपेश पाल, आदित्य मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

