गाजियाबाद में अब यातायात पर रहेगी सीसीटीवी की नजर, ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले हो जाएं सावधान :-

ब्यूरो चीफ/ सत्य प्रकाश उपाध्याय
गाजियाबाद: गाजियाबाद में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना किसी भी वाहन चालक को अब भारी पड़ सकता है, क्योंकि अब चप्पे-चप्पे पर होगी सीसीटीवी की नजर, गाजियाबाद के नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने मंगलवार को निगम मुख्यालय पीडब्ल्यूडी, यातायात पुलिस,वन विभाग और अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ में एक विशेष बैठक की और इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम(आईटीएमएस) के चल रहे सभी कार्यों के विषय में जानकारी ली, साथ में कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए, नगर आयुक्त ने दावा करते हुए बताया क़ि लगभग अक्टूबर माह से गाजियाबाद यातायात का ज्यादातर हिस्सा सीसीटीवी के कंट्रोल में होगा और इससे ट्रैफिक नियमों में बहुत अच्छा सुधार भी होगा तथा वाहन चालकों के अंदर एक भय पैदा होगा जिससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी और ट्रैफिक जाम लगने वाली समस्या से भी कुछ हद तक राहत मिल सकेगी, पूरे शहर में लगभग 850 से अधिक कैमरे लगाए जा रहे हैं इन सिस्टमों की पूरी जानकारी पुलिस के पास रहेगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *