नहीं रहे चरित्र अभिनेता अवधेश निर्मलेश पाठक.

नहीं रहे चरित्र अभिनेता अवधेश निर्मलेश पाठक….!

निर्मला मूवी टोन के बैनर तले बनी फिल्म फीचर फिल्म ‘गीता मेरा नाम’ और शॉर्ट फिल्म ‘सहर होगी’ जैसी कई फिल्मों में चरित्र भूमिकाओं को जीवंत कर चुके चरित्र अभिनेता अवधेश निर्मलेश पाठक अब हमारे बीच नहीं हैं।
मंगलवार 9 सितंबर को हजारीबाग में हृदयगति रुक जाने की वजह से माँ विंध्यवासिनी के उपासक एवं साधक 65 वर्षीय अवधेश निर्मलेश पाठक का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव खम्भवा (टाटीझरिया) में संपन्न हो चुका है। विदित हो कि अवधेश निर्मलेश पाठक वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टी वी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (मुंबई) के सदस्य भी थे। एड्स जागरूकता पर आधारित उनकी बेहद चर्चित शॉर्ट फिल्म ‘सहर होगी’ 12 जुलाई 2019 को सिल्वर स्क्रीन यूट्यूब चैनल पर जय माई फिल्म्स एंड टीवी इंटरनेशनल और वीनस म्यूजिक इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में अरविंद राम फिल्म एंड टीवी इंटरनेशनल के बैनर तले रिलीज़ की गई थी।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *