ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश में चलाया स्वच्छता अभियान
लखनऊ ब्यूरो चीफ
लखनऊ। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, न्यू हैदरगंज तृतीय वार्ड के पार्षद विनोद यादव के नेतृत्व में दर्जनों नगर निगम कर्मियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। गोकुल नगर की
मां सरस्वती व्यवसाई संघ शाखा,
आवास विकास कॉलोनी मुन्नू खेड़ा पारा, हनुमान जी के मंदिर व आसपास मां सरस्वती व्यवसाई संघ शाखा के स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता अभियान
प्रातःकाल चलाया गया। जिसमें ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश,
मां सरस्वती व्यवसाई संघ शाखा के
सरस्वती बस्ती में निवास करने वाले नगर के प्रवासी बंधु,
बस्ती में लगने वाली शाखा टोली के बंधु,
निवास करने वाले स्थानीय संभ्रांत नागरिकों ने मिलकर स्वच्छता सफाई अभियान में सहयोग प्रदान कर भागीदार बने।अशोक
शाखा कार्यवाह
मां सरस्वती व्यवसाई शाखा
गोकुल नगर लखनऊ ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन लखनऊ के जिला अध्यक्ष आर एल पाण्डेय, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दर्जनभर से अधिक स्वयंसेवक, पार्षद विनोद यादव,वार्ड अध्यक्ष जवाहर जी, तमाम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी तथा आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों पर सवार होकर आए नगर निगम कर्मियों ने स्वच्छता अभियान चलाया।

