अग्रसेन जयंती के उपलक्ष पर आयोजित कार्यक्रम में सुरेका को किया गया सम्मानित
दैनिक देश की उपासना ब्यूरो
राजस्थान:लक्ष्मणगढ़ – (सीकर) -: कस्बें के अग्रवाल भवन में अग्रसेन जयंती के उपलक्ष पर आयोजित कार्यक्रम में उपासना सुरेका को सम्मानित किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेका को कंपनी सेकेट्री की परीक्षा में सफलता का परचम लहराते हुए कंपनी सेकेट्री बनने पर सम्मानित किया गया। सुरेका को यह सम्मान झुंझुनूं जिला कलेक्टर अरुण गर्ग, अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश गर्ग, अग्रवाल पंचायत समिति के अध्यक्ष विमल चिरानिया व मंत्री लखी प्रसाद बादूसरिया द्वारा दिया गया।

