गाजियाबाद के फरीदनगर में डीप फ्रीजर से करंट लगने की वजह से एक 4 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत, दुकानदार मौके से हुआ फरार :-

ब्यूरो चीफ/ सत्य प्रकाश उपाध्याय
गाजियाबाद: कल बृहस्पतिवार देर शाम को भोजपुर थाना अंतर्गत कस्बा फरीदनगर के एक दुकान में डीप फ्रीजर में आ रहे करंट की वजह से एक चार वर्षीय बच्ची नित्या की दर्दनाक मौत हो गई, देर शाम को बच्ची दुकान पर कोल्ड ड्रिंक लेने गई थी दुकानदार सोनू सैनी ने उसे डीप फ्रीजर से कोल्ड ड्रिंक निकाल लेने को क्या कहा जैसे ही नित्या ने डीप फ्रीजर को छुआ तुरंत करंट लगने की वजह से बेहोश होकर गिर गई, आनन-फानन में जल्दी से उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टररों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया| इस घटना से पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा लेकिन परिजनों के आग्रह और कोई शिकायत न मिलने के कारण सव परिजनों को सौंप दिया गया, आसपास के लोगों के अनुसार डीप फ्रीजर में पहले से ही करंट आ रहा था कई लोगों को हल्का-फुल्का झटका लग भी चुका था लेकिन दुकानदार सोनू सैनी में इस पर ध्यान नहीं दिया और फ्रीजर को ठीक नहीं करवाया, घटना के तुरंत बाद से दुकानदार मौके से फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश में जूटी हुई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *