सीता हरण की लीला देख दर्शको की भर आई आंखे

सीता हरण की लीला देख दर्शको की भर आई आंखे
– मालवीय नगर में षष्टम दिवस पंचवटी निवास व सीता हरण लीला का मंचन
गोण्डा।
मालवीय नगर में श्री रामलीला समिति के संयोजन में नटराज रामलीला मंडल के कलाकारों ने षष्टम दिवस भगवान राम सीता लक्ष्मण के पंचवटी निवास शबरी मिलन एवं सीता हरण का मनोहारी मंचन किया।
पंचवटी में निवास करते हुए प्रभु श्रीराम ने विविध लीला करते हुए मारीच व सुबाहु सहित अन्य राक्षसों को दंडित किया। रावण की बहन सुपर्णखां की शिकायत पर लंकापति रावण ने साधु का वेश धारण कर भगवती सीता का अपहरण कर लिया। रामलीला के कलाकारों ने शबरी मिलन में जहां दर्शकों को भक्ति भाव से भावुक कर दिया वहीं सीता हरण में सीता के विलाप को सुनकर दर्शकों की आंखे भर आयी। लीला समिति के अध्यक्ष प्रबन्धक अनिल सिंह ने दर्शको के प्रति आभार व्यक्त किया। भगवान की आरती में अध्यक्ष अनिल सिंह व्यवस्थापक हरीश शुक्ला, संजय तिवारी, गोपेश श्रीवास्तव, धीरेंद्र पांडेय उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *