कौशल विकास केंद्र का शुभारम्भ *सरस्वती शिशु मंदिर, टिकैत राय तालाब,लखनऊ प्रांगण में हुआ।

आज दिनांक 27.09.2025 दिन शनिवार समय अपराह्न 1.00 बजे कौशल विकास केंद्र का शुभारम्भ *सरस्वती शिशु मंदिर, टिकैत राय तालाब,लखनऊ प्रांगण*में हुआ।
कार्यक्रम को भारत सरकार द्वारा प्रमाणित *जन शिक्षण संस्थान, लखनऊ एवं संस्था *जी.एस सोशल एंड वेलफेयर सोसाइटी,लखनऊ* के संयुक्त तत्वावधान में किया। हुआ।कार्यक्रम की शुरुवात श्री अंजनी कुमार श्रीवास्तव के द्वारा दीप प्रज्वलित करके हुआ, उनका साथ सर्वश्री अनूप कमल सक्सेना(पार्षद) शिवपाल सांवरिया (पूर्व पार्षद ),अजय दीक्षित (पार्षद), श्रीमती बीना गुप्ता(पूर्व पार्षद), सर्वश्री वीरेंद्र कुमार, अनिल कुमार श्रीवास्तव,गुरु मिलन सिंह, राजेंद्र प्रसाद, राजेश मिश्रा (राजन), नोटेश दीक्षित,वेद प्रकाश श्रीवास्तव, तेज प्रताप यादव (जग्गनाथ इंटर कॉलेज -प्रधानाचार्य )संदीप सैनी, आशीष तिवारी, पन्ना लाल,निखिल जयसवाल अरुण शुक्ला और अन्य गणमान्य लोगो के साथ साथ प्रशिक्षुओं ने भी दीप प्रज्वल्लन में हिस्सा लिया, श्री वीरेंद्र कुमार जी ने बीना गुप्ता जी को अंगवस्त्र और पौधा (पॉट) के साथ भेंट किया, श्रीमान अंजनी कुमार श्रीवास्तव जी ने सभी प्रशिक्षुओं को कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा संचालित कौशल विकास कार्यक्रम की विशेषता के बारे में सबको बताया, और सभी मुख्य अतिथियों को श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव जी ने अंगवस्त्र भेंट करके और पौधा (पॉट)के साथ वितरण करके किया साथ-साथ सभी मुख्य अतिथियों ने प्रशिक्षुओं को सम्बोधित किया, वैष्णवी शर्मा (प्रशिक्षक) और शिवानी वर्मा (प्रशिक्षक) ने कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए श्री गुरु मिलन सिंह, श्रीमती कल्पना सिंह, राजेंद्र प्रसाद (सरस्वती शिशु मंदिर) और मैं (अरुण शुक्ला ) सभी आये हुए मुख्य अतिथियों और विशिष्ट अतिथियों का ह्रदय से स्वागत एवं अभिनन्दन के साथ साथ धन्यवाद देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *