राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा को मिला स्वामी कैलाशपुरी जी महाकाल बाबा का आशीर्वाद

राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा को मिला स्वामी कैलाशपुरी जी महाकाल बाबा का आशीर्वाद

सनातन धर्म के परम साधक, महाकाल भैरव अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष संत प्रकोष्ठ स्वामी कैलाशपुरी जी महाकाल बाबा ने अपने आशीर्वाद से राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा को नई शक्ति और प्रेरणा प्रदान की है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी ने कहा कि “महाकाल बाबा का आशीर्वाद संगठन के लिए अमूल्य धरोहर है। उनके सानिध्य से संगठन को वैदिक सनातन राष्ट्र निर्माण की दिशा में और अधिक गति एवं सफलता प्राप्त होगी।”

राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ प्रकोष्ठ दीदी ममता भारद्वाज जी ने कहा कि “स्वामी कैलाशपुरी जी का आशीर्वाद संगठन के कार्यकर्ताओं में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करेगा और संगठन की जड़ें और अधिक मजबूत होकर सनातन संस्कृति को विश्व पटल पर स्थापित करेंगी।”

महाकाल बाबा के सानिध्य में राष्ट्रीय युवा वाहिनी परिवार संकल्प लेता है कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता गुरु परंपरा के मार्गदर्शन में सनातन धर्म की सेवा हेतु सदैव तत्पर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *