सृष्टि फाउन्डेशन ने नेशनल गैलरी आफ़ मॉडर्न आर्ट सांस्कृतिक मंत्रालय के तत्वाधान में सजाया हिंदी कविताओं का गुलदस्ता

*सृष्टि फाउन्डेशन ने नेशनल गैलरी आफ़ मॉडर्न आर्ट सांस्कृतिक मंत्रालय के तत्वाधान में सजाया हिंदी कविताओं का गुलदस्ता*

महाराष्ट्र ब्यूरो चीफ
कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन के साथ, आई ए एस निधि चौधरी, प्रिंसिपल आयकर आयुक्त वीरेंद्र ओझा ,सृष्टि फाउंडेशन के संस्थापक बिपिन गुप्ता, आई आर एस लियाकत अली और डॉ प्रज्ञा शर्मा व अभिनेता विकास माटे के कर कमलों से हुआ।

अंतराष्ट्रीय स्तर के इस कवि सम्मेलन में देश-विदेश के ख्याति प्राप्त कवि व कवयित्रीयों ने अपने काव्यपाठ के साथ हिंदी के संवर्धन व विकास पर भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री की कई सफ़ल फिल्मों में गीत लिख चुके, आईफ़ा अवॉर्ड के लिए नामांकित प्रसिद्ध गीतकार व शायर तनवीर ग़ाज़ी ने अपनी काव्य प्रस्तुति से सबको भाव विभोर किया। IAS निधि चौधरी ने अपनी दार्शनिक कविताओं से श्रोताओं को एक नया चिंतन दिया।
डॉ0 प्रज्ञा शर्मा ने अपने चिर परिचित अंदाज़ में दर्शकों को सरल कविताओं के माध्यम से आध्यात्मिक चिंतन दिया। सुप्रसिद्ध एंकर पटकथा लेखक, गीतकार व कवि अविनाश त्रिपाठी जी ने अत्यंत सारगर्भित रचनाएँ सुनाईं व हिंदी के भविष्य पर प्रकाश डाला। बिपिन गुप्ता ने हिंदी पखवाड़े की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए देशभक्ति से ओतप्रोत रचनाओं से सबको प्रभावित किया। पूनम खत्री ने अपनी ग़ज़लों से सबका आनंदवर्धन किया।
स्टैंडअप कॉमेडियन के तौर पर ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज शो के प्रतिभागी रहे सुनील साँवरा के हास्य व्यंग्य पर श्रोताओं ने ख़ूब ठहाके लगाए। निहारिका मिश्रा के गीतों की धुन पर भी श्रोता ख़ूब झूमें।

कार्यक्रम का संचालन प्रज्ञा शर्मा जी ने किया, उन्होंने हिंदी की विशेषता, वैज्ञानिकता व आवश्यकता से सभी को अवगत कराया।

कार्यक्रम में प्रोफेसर सुरेश गुप्ताजी समाजसेवी गणपत कोठारी रमाशंकर पाल,पंकज जी,अरविंद जैन और अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिती रही

धन्यवाद ज्ञापन, सृष्टि फाउंडेशन के अध्यक्ष व समाजसेवी बिपिन गुप्ता ने किया। उन्होंने बताया “हमारा उद्देश्य कला व संस्कृति को बढ़ावा देना है। हम लगातार इस तरह के सफ़ल कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *