कौड़ीराम में मद्धेशिया फ्रूट कंपनी पर छापा: डेढ़ कुंतल रसायनयुक्त केला नष्ट, सैंपल जांच को भेजा

**कौड़ीराम में मद्धेशिया फ्रूट कंपनी पर छापा: डेढ़ कुंतल रसायनयुक्त केला नष्ट, सैंपल जांच को भेजा*
गोरखपुर
आशुतोष चौधरी

शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कौड़ीराम स्थित मद्धेशिया फ्रूट कंपनी के गोदाम पर छापेमारी कर डेढ़ कुंतल रसायनयुक्त केला जब्त कर नष्ट किया। छापे के दौरान गोदाम में केले को पकाने और रंगने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हानिकारक रसायन भी मिले, जिनका नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में सुबह हुई इस कार्रवाई के दौरान पाया गया कि गोदाम में बड़ी मात्रा में ऐसे पीले केले रखे गए थे, जिन्हें कृत्रिम रूप से पकाया गया था। मौके से मिले रसायनों की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *