*ग़ोला में बुजुर्ग से पच्चीस हजार छीनकर हुए फरार, बैंक की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही*
ब्यूरो चीफ आशुतोष चौधरी
गोरखपुर:गोला उपनगर स्थित एसबीआई बैंक के अंदर बुधवार दोपहर को पेंशन निकालने आए एक बुजुर्ग से मनमाने ढंग से पच्चीस हजार रुपए छीन लिए गए। ग़ोला थाना के परसा (अगलहवा) निवासी सुरजपाल पुत्र प्रभुनाथ पाल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वे अपने बड़े पापा रमेश पाल और बाबा कनही पाल के साथ बैंक आए थे। बाबा कनही पाल की पेंशन के रूप में एक लाख चार हजार रुपये निकाले गए थे। बैंक के अंदर ही पैसे गिनते समय दो अज्ञात युवक बैंक में दाखिल हुए और पच्चीस हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। पुलिस टीम फुटेज की बारीकी से जांच कर रही है तथा फुटेज में दिखने वाले संदिग्धों की पहचान और उनके भागने के मार्ग का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी की जांच की जा रही है।

