*सिविल डिफेंस फायर फाइटर आग बुझाने में एक्सपर्ट हैं…मनोज वर्मा*
देश की उपासना ब्यूरो चीफ
नागरिक सुरक्षा कोर लखनऊ गोमतीनगर में चल रही अग्निशमन की ट्रेनिंग समाप्त हो गई। सिविल डिफेंस अधिकारी मनोज वर्मा ने कहा कि ट्रेनिंग के उपरांत सिविल डिफेंस के ये फायर फाइटर अग्नि दुर्घटना पर आग बुझाने में एक्सपर्ट हो गए हैं। अग्निशमन प्रशिक्षण में प्रखंड के कुल 29 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक मनोज वर्मा ने प्रशिक्षार्थियों को नागरिक सुरक्षा की स्थापना, उसके कार्य व उसके महत्व के बारे में बताया। इसके अतिरिक्त आग, आग के प्रकार, आग फैलने के सिद्धांत, आग को किस प्रकार से बुझाया जाता है व आग बुझाने के विभिन्न रासायनिक उपकरणों के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण प्रदान किया प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्रशिक्षणार्थियों को आग को बुझाने का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया, साथ ही छोटी आग को बुझाने के लिए प्रयोग किए जाने वाले विभिन्न प्रकार के रासायनिक उपकरण को चलाए जाने का भी प्रशिक्षण दिया गया और उसका प्रैक्टिकल भी कराया गया जिसे सभी परीक्षार्थियों ने बहुत ही मनोयोग से सीखा।
राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सिविल डिफेंस अधिकारी मनोज वर्मा ने कहा कि सभी नवनियुक्त फायर फाइटर ट्रेनिंग के दौरान सिखाए गए पाठ को अपने दैनिक जीवन में जरूरत पड़ने पर उपयोग में लाएंगे, जिससे हमारे समाज को लाभ होगा। समाज को हमारी युवा पीढ़ी से बहुत आशा है। इस अवसर पर गोमती नगर डिवीजनल वार्डेन नफीस अहमद ने कहा कि ये ट्रेनिंग बहुत ही प्रभावशाली रही, जिसके कारण सबका आत्मविश्वास बहुत बढ़ गया है।प्रशिक्षण मे निम्न फायर फाइटर प्रशिक्षित हुए शिवम कुमार कश्यप,विकास कश्यप, प्रियेश विक्रम,सचिन कुमार,निवेदिता तिवारी,शिवम,अभिमन्यु,विशेष त्रिपाठी,ऋषभ,आलोक, आर्यन, सूर्यकुमार,प्रबल प्रताप सिंह, विपिन कुमार,अजय कुमार,रमेश कुमार निर्मल,महेश गौतम,संतोष कुमार यादव,अर्थ शर्मा, आकाश सिंह,अंशुमान सिंह,अक्षत मौर्य, दिव्यांशु, वार्ष्णेय सिंह,नितिन पाल,रितिक,शिवम, आर्यन श्रीवास्तव,आयुष कुमार प्रशिक्षण के दरमियान सिविल डिफेन्स गोमती नगर के निम्न वार्डन, ऐश्वर्य शर्मा, रितेश शर्मा, हरिओम यादव, आरिफ अली खान, सुरेश पाल, के. के. त्रिपाठी, वारिस अली, संदीप, शाजिया, अखिलेश कुमार वर्मा भी उपस्थित रहें।

