फाइलेरिया, डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए उरुवा क्षेत्र में चला विशेष अभियान

लाइफ केयर फाउंडेशन की पहल पर ग्रामीणों को बीमारियों से बचाव हेतु किया गया जागरूक
फाइलेरिया, डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए उरुवा क्षेत्र में चला विशेष अभियान
गोरखपुर ब्यूरो चीफ आशुतोष चौधरी

उरुवा, गोरखपुर।
लाइफ केयर फाउंडेशन की पहल पर ग्रामीणों को संक्रामक बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को उरुवा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान फाइलेरिया, डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

अभियान का नेतृत्व डॉ. जे.पी. तिवारी ने किया। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि बदलते मौसम में मच्छरजनित रोगों का खतरा तेजी से बढ़ता है, इसलिए सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि घरों के आस-पास गंदा पानी न जमा होने दें, सोने के समय मच्छरदानी का प्रयोग करें और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाते रहें।

इस मौके पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरुवा के एआरओ अखिलेश पाठक, सुनील गहलोत और आशुतोष चौधरी भी मौजूद रहे। सभी ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुरक्षा के बुनियादी उपायों के बारे में विस्तार से बताया।

लाइफ केयर फाउंडेशन की टीम ने डोर-टू-डोर जाकर लोगों को बीमारियों से बचाव की जानकारी दी और उन्हें साफ-सफाई बनाए रखने, दवाओं का सही प्रयोग करने तथा फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम में सहयोग करने की अपील की।

फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि यह अभियान उरुवा ब्लॉक के कई ग्राम पंचायतों में लगातार जारी रहेगा ताकि ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य जागरूकता बढ़े और मौसमी बीमारियों का प्रभाव कम किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *