गाजियाबाद में 3 दिन के लिए ग्रीन पटाखे बेचने के लिए पुलिस द्वारा 9 स्थानों पर जारी किए जा रहे हैं अस्थाई लाइसेंस :-

ब्यूरो चीफ/ सत्य प्रकाश उपाध्याय
गाजियाबाद: गाजियाबाद जनपद में ग्रीन पटाखे बेचने के लिए आज 18 से लेकर 20 अक्टूबर तक के लिए पुलिस द्वारा अस्थाई लाइसेंस जारी किया जा रहा है जिसमें दस हजार रूपये की धनराशि जमा करने पर यह लाइसेंस दिया जा रहा है, ग्रीन पटाखे बेचने वाले चयनित नौ स्थानों के नाम कुछ इस प्रकार हैं शहरी क्षेत्रों में रामलीला मैदान घंटाघर, रामलीला मैदान विजयनगर सेक्टर नौ और रामलीला मैदान कविनगर तथा देहाती क्षेत्रों में नगर पालिका मैदान गढ़ी कटैया थाना क्षेत्र अंकुर विहार, लोनी इंटर कॉलेज मैदान मैं पटाखे बेचे जा सकेंगे| साहिबाबाद में रामलीला मैदान गोलपार्क और टिला मोड क्षेत्र में ऑक्सी होम के सामने आवास विकास का खाली मैदान, ट्रांस हिंडन जोन इंदिरापुरम में आवास विकास के पीछे वाला मैदान पटाखे की बिक्री के लिए चिन्हित किया गया है| सुबह के 10:00 से लेकर शाम को 6:00 तक पटाखे बेचे जा सकेंगे, इसके लिए फायर का एनओसी भी होगा साथ ही सभी नियमों का पालन भी करना होगा डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से अनुमति रद्द कर दी जाएगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *