लखनऊ छावनी परिषद द्वारा जनरल ऑफिसर कमांडिंग मध्य यू पी सब एरिया (MUPSA) मेजर जनरल सलिल सेठ के सम्मान में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया
ब्यूरो चीफ लखनऊ
लखनऊ: छावनी परिषद, : दिनांक 18.10.2025 को माद्यमिक विद्यालय आर ए बाज़ार प्रेक्षाग्रह में लखनऊ छावनी परिषद द्वारा जनरल ऑफिसर कमांडिंग मध्य यू पी सब एरिया (MUPSA) मेजर जनरल सलिल सेठ के सम्मान में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं छावनी क्षेत्र के समग्र विकास में दिए गए योगदान के लिए परिषद द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।
विदाई समारोह के उपरांत डीसीबी बैंक द्वारा अपने कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) निधि के अंतर्गत लगभग ₹12 लाख की लागत से छावनी परिषद् के विद्यालयों के लिए प्रदान किए गए 12 आर.ओ. वाटर कूलर का लोकार्पण मेजर जनरल सलिल सेठ किया गया।
कार्यक्रम में लखनऊ छावनी परिषद के अध्यक्ष ब्रिगेडिएर सौमित पटनायक, मुख्य अधिशासी अधिकारी श्री अभिषेक राठौर, उप मुख्य अधिशासी अधिकारी श्री आर पी सिंह, एडम कमांडेंट कर्नल अवनीत सिंह कपूर तथा डीसीबी बैंक के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

