माध्यमिक विद्यालयों में मनाया जाएगा ग्लोबल आई डी डी दिवस
लखनऊ (प्रत्यूष पाण्डेय).
राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार नियन्त्रण कार्यक्रम (NIDDCP- नेशनल आयोडीन डेफिसियेंसी कंट्रोल प्रोग्राम) के अन्तर्गत होंगे आयोजन
शरीर में आयोडीन के संतुलन पर केन्द्रित होंगी कक्षवार गतिविधियां- डॉ दिनेश कुमार
अपर निदेशक राज्य स्वास्थ्य संस्थान उत्तर प्रदेश अलीगंज लखनऊ के निर्देश पर शिक्षा निदेशक माध्यमिक कार्यालय द्वारा लखनऊ मण्डल के माध्यमिक विद्यालयों में भी ग्लोबल आई डी डी दिवस मनाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं।
संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल कार्यालय के मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि ग्लोबल आई डी डी दिवस के अन्तर्गत अक्टूबर के अन्तिम दो सप्ताह में स्कूली बच्चों में कक्षावार चर्चा हेतु आयोडीन कार्यक्रम से सम्बंधित प्रश्नावली भी प्रेषित की गई है,जिसके अनरूप गतिविधियों को आयोजित कराने के निर्देश प्राप्त हुए हैं।
डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि ग्लोबल आयोडीन डे मनाए जाने के अन्तर्गत विद्यार्थियों को कक्षावार जीवन के लिए आयोडीन के महत्व को गतिविधियों द्वारा जागरूक करने पर बल दिया जाए
डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि ग्लोबल आई डी डी दिवस मनाए जाने के लिए उपलब्ध कराए गए प्रश्नावली में चर्चा के लिए आयोडीन से सम्बंधित निम्नलिखित बातों को रेखांकित किया गया है जैसे
आयोडीन क्या है ?
अयोफिन नमक क्या है,?
हमें आयोडीन नमक का सेवन क्यों करना चाहिए ?
आयोडीन नमक का सेवन किसे करना चाहिए ?
आयोडीन की कमी से होने वाले विकार क्या हैं ?
क्या आयोडीन नमक की कमी से होने वाले विकारों को ठीक किया जा सकता है ?
आयोडीन नमक कैसे पहचाने ?
बच्चे अपने घरों में जा के परिवार के सदस्यों को आयोडीन नमक के विषय पर चर्चा करें।
संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल डॉ प्रदीप कुमार सिंह ने लखनऊ मण्डल के सभी जिलों लखनऊ,हरदोई,लखीमपुर खीरी, सीतापुर,उन्नाव,रायबरेली के जिला विद्यालय निरीक्षकों को अपने अधीनस्थ समस्त माध्यमिक विद्यालयों में ग्लोबल आई डी डी दिवस मनाए जाने की कक्षावार गतिविधियों के फोटोग्राफ्स को शिक्षा निदेशक कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए ईमेल पर भेजे जाने के निर्देश दे दिए हैं।
मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने सरकार द्वारा ग्लोबल आई डी डी दिवस मनाये जाने की परम्परा को विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी कदम बताते हुए लखनऊ मण्डल के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रबंधन से ग्लोबल आई डी डी दिवस मनाने का अनुरोध किया है।डॉ दिनेश कुमार,मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी, लखनऊ मण्डल ने कहा कि
ग्लोबल आई डी डी दिवस के आयोजन, विद्यार्थियों में आयोडीन की उपयोगिता संचारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगी।

