*भीगते परिक्रमार्थियों की सेवा में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अयोध्याधाम के पूर्व सैनिक*
अयोध्या। बरसात में भीगते किंतु श्रद्धा भक्ति की चादर से तन ढकते अपने प्रभु श्रीराम की अयोध्या की चौदह कोसी परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं की सेवा में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुषांगिक संगठन अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, अयोध्या ने परिक्रमा पथ पर कौशल पुरी मोड़ पर चिकित्सा एवं सेवा शिविर लगाकर चाय , पानी, बिस्किट, एवं दवाएं वितरित कर सेवा की। , अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष श्री प्रकाश पाठक एवं सिविल डिफेंस वार्डन एवं महानगर सहसेवा प्रमुख होम्योपैथी चिकित्सक डॉ उपेंद्र मणि त्रिपाठी के संयोजन में कौशलपुरी मोड पर रात्रि से ही शिविर प्रारंभ कर दिया गया। शिविर के माध्यम से श्रद्धालुओं की सेवा की जा रही है। इस शिविर में क्षेत्र के अनेक डॉक्टर ने अपना सहयोग किया जिनमे डॉ उपेंद्र मणि त्रिपाठी अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अयोध्या के कैप्टन जेपी द्विवेदी कैप्टन बी के सिंह सुबेदार मेजर बालेन्दु भूषण मिश्रा सुबेदार मेजर महेंद्र कुमार दूबे कैप्टन रमा निवास तिवारी फ्लाइट लेफ्टिनेंट देवेन्द्र प्रताप सिंह वारंट अफसर राम सेवक सुबेदार सूर्य प्रताप सिंह कैप्टन सिन्धु पाण्डेय सुबेदार अमर जीत सिंह कैप्टन कौशल किशोर मिश्रा कैप्टन विजय कुमार सिंह नायब सूबेदार श्याम गिरि नायब सूबेदार सिद्धनाथ शर्मा नायब सूबेदार कपिल देव सिंह नायब सूबेदार रानू सिंह हवलदार शिव कुमार सिंह हवलदार विजय पाठक हवलदार सुधाकर पाठक
सुबेदार अनिल कुमार सिंह कैप्टन ओम प्रकाश शर्मा कैप्टन पारस नाथ पाण्डेय
साधुना प्रसाद शुक्ल राकेश शुक्ला व्यवसायी चेतन सिंह डा अरुण तिवारी डा प्रज्ञा मिश्रा हवलदार राणा प्रताप सिंह सेलटेक्स कमिश्नर इन्द्र प्रकाश तिवारी ज्ञान द्विवेदी देवेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे। श्री प्रकाश पाठक अध्यक्ष अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अयोध्या धाम में

