ख़बर अयोध्या : जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
16 नवंबर को फॉर एवर लॉन में वीरांगना ऊदा देवी पासी व झलकारीबाई कोरी का मनाया जाएगा शहीदी सम्मान दिवस
शहीदी सम्मान दिवस में सांसद अवधेश प्रसाद होगे मुख्य अतिथि
रामनगरी अयोध्या के फॉर एवर लॉन में वीरांगना ऊदा देवी पासी व झलकारीबाई कोरी का शहीदी सम्मान दिवस 16 नवंबर को मनाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व फैजाबाद/अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद शिरकत करेंगे। शनिवार को समाजवादी पार्टी अनुसूचित प्रकोष्ठ के मिल्कीपुर विधानसभा के अध्यक्ष सोहनलाल रावत की अध्यक्षता में सहादतगंज सांसद आवास पर कार्यक्रम की तैयारी बैठक आयोजित की गई। तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि वीरांगना ऊदा देवी पासी ने लखनऊ के सिकंदराबाद चौराहे पर 16 नवंबर को 36 अंग्रेजों को मार गिराया था इसके बाद अंग्रेज ब्रिगेडियर ने पेड़ पर बैठी वीरांगना ऊदा देवी पासी को गोली मार दी थी उनके बलिदानी दिवस के सम्मान में और झलकारी बाई कोरी, संत रविदास और कई महापुरुषों व संतों के सम्मान में 16 नवंबर को फॉर एवर लॉन में सम्मान दिवस आयोजित किया जा रहा है। तैयारी बैठक में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता व समाजसेवियों ने हिस्सा लिया। अयोध्या जनपद के प्रत्येक गांव से लोग निकलकर 16 नवंबर को आयोजित होने वाले सम्मान दिवस में पहुंचेंगे। सपा प्रवक्ता लवलेश पांडे ने बताया कि 9 नवंबर को पुणे सहादतगंज सांसद आवास पर समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में जिला उपाध्यक्ष ओपी पासवान, राम जी पाल,प्रहलाद रावत,सुनील कोरी, राम सतन कोरी, रमेश रावत,राजू कन्नौजिया प्रधान, श्यामलाल,राम अभिलाष सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
******……..**†************
अयोध्या:चलती बुलेट में लगी आग*।
धुआँ दिखते ही स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टला हादसा,हनुमानगढ़ी चौराहे पर ही बुलेट में लगी थी आग, धुआं उठते देख स्थानीय दुकानदारों ने दिखाई तत्परता, तत्काल दुकानदारो ने डाला बुलेट पर पानी,पानी डालने के साथ ही बुलेट पर लगी आग बुझी, हनुमानगढ़ी चौराहे की बताई जा रही है घटना। सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है वीडियो। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र का मामला।
*****************………********%%%
अयोध्या:कार्तिक पूर्णिमा मेला के अवसर पर जनपद अयोध्या की तरफ दिनांक 04-11-2025 को समय 12-00 बजे (दोपहर) से दिनांक 05-11-2025 को 23-00 बजे तक कार्तिक पूर्णिमा मेला / भीड़ समाप्ति तक डायवर्जन लागू रहेगा।*
(मालवाहक भारी वाहन] ट्रक, डी0सी0एम0, ट्रैक्टर)
1. सुल्तानुपर से आने वाले वाहनों को कूड़ेभार से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से गन्तव्य हेतु डायवर्जन किया जायेगा।
2. रायबरेली से आने वाले वाहनों को हलियापुर से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से गन्तव्य हेतु डायवर्जन किया जायेगा।
3. आजमगढ़] अम्बेडकरनगर से आने वाले वाहनों को गोहन्ना मोड़ अम्बेडकरनगऱ से दोस्तपुर होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से गन्तव्य हेतु डायवर्जन किया जायेगा।
4. बाराबंकी की ओर से आने वाले वाहनों को भिटरिया रामसनेही घाट से हैदरगढ़ से पूर्वाचल एक्प्रेस-वे से गन्तव्य हेतु डायवर्जन किया जायेगा।
5. जनपद बस्ती की ओर से आने वाले वाहनों को लोलपुर से नवाबगंज गोण्डा की ओर डायवर्जन किया जायेगा।
6. जनपद गोण्डा की ओर से नवाबगंज से आने वाले वाहनों को लकड़मण्डी से लोलपुर से बस्ती की ओर डायवर्जन किया जायेगा।
7. जनपद गोरखपुर से वाहनों का डायवर्जन-गोरखपुर से लिंक एक्सप्रेस-वे होकर पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे पर डायवर्जन किया जायेगा।
8. जनपद गोरखपुर-संतकबीरनगर-बस्ती से आने वाले वाहनों को फुटहिया चौकी थाना- नगर से कलवारी से टाण्डा से अकबरपुर से दोस्तपुर से पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे पर डायवर्जन किया जायेगा।
9. गोरखपुर] संतकबीरनगर, बासी, मेहदावल, डुमरियागंज, उतरौला, बलरामपुर, गोण्डा से आने वाले वाहन जरवल रोड तिराहा से वापस आकर बहराइच की ओर जाकर टिकोरा मोड़ से चहलरी घाट रोड होते हुए सिधौली सीतापुर-लखनऊ मार्ग में डायवर्जन किया जायेगा।
10. जनपद बलरामपुर, बहराइच, गोण्डा, श्रावस्ती से अयोध्या होकर लखनऊ जाने वाले वाहनों को टिकोरा मोड़ से चहलरी घाट रोड होते हुए सिधौली सीतापुर-लखनऊ मार्ग में डायवर्जन किया जायेगा।
11. जनपद कानपुर की ओर से आने वाले वाहनों को कानपुर, उन्नाव, मौरावां, मोहनलालगंज, गोसाईगंज, चांद सराय से पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे पर डायवर्जन किया जायेगा।
12. जनपद लखनऊ में आगरा एक्सप्रेस-वे से आने वाले वाहनों को मोहान, जुनाबगंज, से मोहनलालगंज से गोसाईगंज से पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे पर डायवर्जन किया जायेगा।
13. जनपद सीतापुर, शाहजहॉपुर, से आने वाले वाहनों को आई0आई0एम0 रोड दुबग्गा से आलमबाग, नहरिया से शहीदपथ होते हुए अहीमामऊ से होते हुए पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे पर डायवर्जन किया जायेगा।
समस्त डायवर्जन आवश्यक सेवाओं को छोड़कर लागू रहेगा।

