पत्रकारों की विभिन्न मांगों को लेकर मांगपत्र मण्डलायुक्त को सौपा। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन लखनऊ मंडल के आधा सैकड़ा पत्रकार रहे मौजूद

पत्रकारों की विभिन्न मांगों को लेकर मांगपत्र मण्डलायुक्त को सौपा।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन लखनऊ मंडल के आधा सैकड़ा पत्रकार रहे मौजूद

लखनऊ। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह नेतृत्व के निर्देश पर लखनऊ मंडल की तरफ से मुख्यमंत्री को सम्बोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन मण्डलायुक्त विजय विस्वाश पन्त को सौपा गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने किया। इस दौरान हरदोई,सीतापुर, लखीमपुर, उन्नाव,रायबरेली लखनऊ से सैकड़ों पत्रकार मौजूद रहे। मंडलायुक्त ने कहा कि पत्रकारों से संबंधित समस्याओं को तत्काल ही मुख्यमंत्री को संदर्भित कर दिया जाएगा। उन्होंने पत्रकारो से कहा कि आप लोगो को जब कभी किसी भी तरह की समस्या हो वह लोग उनके कार्यालय में आकर मिल सकते है। लखनऊ मंडल के महासचिव संजय सिंह ने मण्डलायुक्त से मांग करते हुए पत्रकारो को सुगमतापूर्वक मिलने का अनुरोध किया।
प्रदेश नेतृत्व के निर्देश मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन में प्रदेश में पत्रकार मान्यता प्राप्त समिति एवं विज्ञापन मान्यता समिति में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के दो -दो प्रतिनिधि सम्मिलित किया जाय। ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं समाचार संकलन के अध्ययन एवं निरुपण के लिए ग्रामीण पत्रकार आयोग का गठन किया जाय। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कार्यालय हेतु दारुल शफा अथवा ओसीआर में स्थान आवंटित किया जाय।
तहसील और ब्लॉक स्तर पर मान्यता के लिये किये गए प्राविधान में संशोधन करके मान्यता मानदंडों में आने वाले सभी दैनिक समाचार पत्रों के संवाददाताओं को मान्यता का मार्ग प्रशस्त किया जाय। परिवहन और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जाय, गैर मान्यता प्राप्त ग्रामीण पत्रकारों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने हेतु प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना से आच्छादित किया जाने की मांग की गई है।
इस अवसर पर देवेंद्र सिंह बबलू जिला अध्यक्ष हरदोई, सुदीप कुमार मिश्रा जिला अध्यक्ष सीतापुर, मुकेश कुमार सिंह तहसील अध्यक्ष संडीला, अजीत कुमार सिंह महामंत्री संडीला, आर एल पांडे जिला अध्यक्ष लखनऊ, अमित पांडे पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ, अभिषेक श्रीवास्तव पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ, सुनील आनंद, सुनील तिवारी, सुमित द्विवेदी ,श्याम कुमार ,प्रियदर्शी गुप्ता, विवेक कुमार मिश्रा, सुधीर मिश्रा, नीरज वर्मा, मनीष मौर्य, सुनील आनंद, श्रवण कुमार मिश्रा, विजय कुमार, रजनीकांत त्रिपाठी, गंगा शंकर, दीपक बाजपेई सहित आधा सैकड़ा पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *