ख़बर अयोध्या: जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या :जेसीबी से मिट्टी पाटते समय ड्राइवर की गलती से मस्जिद की मीनार गिरी, एक मुस्लिम ही मस्जिद के बगल अपने खेत में पटवा रहा था मिट्टी, ड्राइवर की गलती से मस्जिद की दीवाल में टकराई जेसीबी, गिरी मस्जिद की मीनार, पुलिस पहुंची मौके पर, दोनों पक्षों से कर रही बात, एक पक्ष ने मानी अपनी गलती, मीनार का करवाएगा पुनर्निर्माण, थाना पूराकलंदर के भदरसा कस्बे का मामला,मौके पर पुलिस बल तैनात।
अयोध्या :डीएम को कल ज्ञापन सौंपेंगे चाणक्य परिषद के पदाधिकारी*।
संतोष वर्मा IAS इंदौर मध्य प्रदेश ने ब्राह्मण कन्याओं पर अभद्र टिप्पणी की है पूरे देश की कन्याओं का अपमान है जिसको किसी भी कीमत पर ब्राह्मण सहित हिंदू समाज बर्दाश्त नहीं करेगा । ऐसे दुष्ट अधिकारी के विरोध में कल 29 नवंबर को 10 बजे प्रेस क्लब अयोध्या कैंट में इकट्ठा होकर जिला अधिकारी अयोध्या के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा जिसमें आप सभी की उपस्थिति प्रार्थनीय है कृपया उक्त समय पर पहुंचकर ज्ञापन में अवश्य सम्मिलित हो। पंडित कृपा निधान तिवारी
****†*******”””””*****†**……*†**********†***
अयोध्या दुखद समाचार
*पत्रकार अनिल पांडेय के चचेरे भाई प्रवीण पांडेय का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर*।
रुदौली तहसील क्षेत्र से एक अत्यंत दुखद समाचार सामने आया है। स्वतंत्र चेतना अखबार से जुड़े पत्रकार अनिल पांडेय के चचेरे भाई प्रवीण पांडेय उर्फ सोनू (30 वर्ष) पुत्र श्याम नारायण पांडेय का शुक्रवार दोपहर असामयिक निधन हो गया। उनकी मृत्यु से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त है।परिजनों के अनुसार प्रवीण पांडेय कुछ समय से ब्लड कैंसर से पीड़ित थे और उनका उपचार लखनऊ स्थित राम मनोहर लोहिया संस्थान में चल रहा था। बीमार होने के बावजूद परिवार और गांव वालों को उम्मीद थी कि वह स्वस्थ होकर वापस लौटेंगे, लेकिन शुक्रवार को उनकी हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों की दवाइयां भी उन्हें बचा नहीं सकी।प्रवीण का अंतिम संस्कार उनके पैतृक निवास ग्राम मल्ला का पुरवा, तहसील रुदौली में किया जा रहा है। परिजनों के आंसुओं और गांव की शोकपूर्ण वातावरण के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां जारी हैं।उनके निधन की खबर फैलते ही पत्रकार समाज में भी गहरी शोक लहर दौड़ गई। पत्रकार ज्ञानचंद्र सक्सेना, ललित गुप्ता, सुनील पांडेय, अमरजीत सिंह सहित कई पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।प्रवीण पांडेय अपने शांत स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और सहज व्यवहार के कारण सभी के प्रिय थे। उनके जाने से परिवार ही नहीं, पूरा गांव एक अच्छे युवा को खोने के दुख से व्यथित है।
******†*******………..*********†*,,*,*,****,,
अवध विवि की स्नातक तृतीय, पंचम व परास्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 2 दिसम्बर से
सकुशल परीक्षा संपन्न कराने के लिए बनाए गए 508 परीक्षा केंद्र
सचलदल व सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा
अयोध्या। डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अन्तर्गत आवासीय परिसर एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों की सत्र 2025-26 स्नातक तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर तथा परास्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 02 दिसम्बर से प्रारंभ होगी। विवि के कुलपति कर्नल डाॅ. बिजेन्द्र सिंह के निर्देश पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। परीक्षा नियंत्रक विनय कुमार सिंह ने बताया कि आवासीय परिसर एवं महावविद्यालयों की स्नातक तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर तथा परास्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 02 दिसम्बर से 508 केंद्रों पर शुरू होगी। उन्होंने बताया कि स्नातक की सेमेस्टर परीक्षा 21 जनवरी तक चलेगी व परास्नातक की परीक्षा 16 दिसम्बर तक चलेगी।
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परास्नातक तृतीय सेमेस्टर में कुल 51 हजार 224 परीक्षार्थी शामिल होंगे जबकि स्नातक तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर के कुल 2 लाख 83 हजार 240 छात्र- छात्राओं की परीक्षा होगी। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए समस्त केंद्राध्यक्षों को सूचित किया जा चुका है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि स्नातक एवं परास्नातक प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम पृथक से अतिशीघ्र जारी किया जाएगा।
**********†***********………**†********”*
अयोध्या रौनाही–ड्योढ़ी संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर नया विवाद*।
बभनियावां चौराहा के पास स्थित ईदगाह और मस्जिद का हिस्सा सड़क की जद में आने की बात सामने आई है।
मस्जिद का हिस्सा हटाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं।
साधु-संतों ने भी मस्जिद के हिस्से को हटाने की मांग के समर्थन में धरना शुरू किया है।
प्रदर्शन सोहावल तहसील में किया गया, जहां बड़ी संख्या में समर्थक जुटे।
प्रदर्शनकारियों का तर्क है कि राम पथ निर्माण के दौरान मंदिर भी हटाए गए थे।
उनका कहना है कि उसी तर्ज पर सड़क में आने वाला मस्जिद का हिस्सा भी हटाया जाना चाहिए।
संतों ने चेतावनी दी है कि मस्जिद का अतिक्रमित हिस्सा हटे बिना धरना जारी रहेगा।
प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए दबाव बढ़ाया जा रहा है।
एसडीएम सोहावल सविता राजपूत ने बताया कि मस्जिद की पैमाइश के आदेश दे दिए गए हैं और रिपोर्ट पीडब्ल्यूडी को भेजी जाएगी।
अयोध्य रुदौली तहसील के पूरे मल्लाह, मजरा हंसराजपुर में गैस सिलेंडर की पाइप लीकेज से लगी भीषण आग*।
*आग से नवजात बच्ची की झुलस कर मौत*।
आग कुछ ही मिनटों में छप्पर की झोपड़ी को पूरी तरह अपनी चपेट में ले गई।
हादसे के समय परिवार के लोग झोपड़ी के पास ही बैठे थे।
अचानक तेज धमाके जैसी आवाज के साथ आग तेजी से भड़क उठी।
दो दिन पहले ही रामधन निषाद के बेटे श्यामू की शादी हुई थी।
शादी में आई उनकी बेटी कैलाशा की छह माह की नवजात बच्ची झोपड़ी में सो रही थी।
परिवार आग की लपटों के कारण बच्ची तक पहुंच नहीं पाया।
ग्रामीणों ने मिलकर किसी तरह आग पर काबू पाया।
तब तक पूरी झोपड़ी और घर का सारा सामान जलकर राख हो चुका था।

