हरदोई में बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस पर माल्यार्पण किया गया
हरदोई। साड़ी विधान सभा क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर बघौली स्थिति पर अपना दल एस हरदोई जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार गौतम ने बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और उन्होंने कहा बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर, जिन्हें हम भारत के नागरिक बाबासाहेब या भारतीय संविधान के जनक के रूप में जानते हैं , ने 6 दिसंबर 1956 को नींद में ही अंतिम सांस ली। समाज में डॉ. अंबेडकर के बहुमूल्य योगदान की स्मृति में, इस दिन को पूरे भारत में महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है।
बाबा साहब ,बुद्ध और उनका धम्म’ नामक पुस्तक पर काम कर रहे थे। पुस्तक पूरी होने के कुछ ही दिनों बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। नागपुर में वर्षों तक बौद्ध धर्म का अध्ययन करने के बाद, 14 अक्टूबर 1956 को बाबासाहेब ने बौद्ध धर्म अपना लिया। उन्होंने अपने जीवन में आगे चलकर बौद्ध धर्म का प्रचार भी किया इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक विपिन कुमार, सुभाष देवेंद्र कुमार बाबा दुबेचंद, आदि सैकड़ों लोगों मौजूद रहे हैं

