जन्म भूमि आंदोलन प्रमुख , पूर्व सांसद राम विलास वेदांती के निधन पर भगवा परिषद ने जताया शोक
अयोध्या : राम जन्म भूमि आंदोलन के प्रमुख योद्धा, विश्व हिंदू परिषद के नेता व पूर्व सांसद राम विलास वेदांती के निधन पर भगवा परिषद के शोक व्यक्त किया है। भगवा परिषद जिलाध्यक्ष डॉक्टर सुबोध अस्थाना ने राम मंदिर आंदोलन के दौरान उनके कुछ संस्मरण सुनाए । उन्होंने कहा कि उनके निधन से सनातन धर्म की बहुत क्षति हुई है।
शोक सभा में सुनील सक्सेना मिलन, दिवाकर आर्य,अश्विनी कमठान,रवि सक्सेना,शैलेन्द्र सक्सेना शैलू, आशीष सक्सेना,विकास सक्सेना नीटू, आनंद सक्सेना,सचिन कंचन, रक्ष पाल सिंह, अवधेश कुमार सिंह, दीपक राज, अंकुर पाठक, विपिन कौसर, प्रदीप गुप्ता, अभिषेक शंखधार, प्रदीप शर्मा महंत, प्रदीप मिश्रा, गौरव पांडे, गौरव मिश्रा, महेंद्र राठौर, बिट्टू मेहता, दीपक सक्सेना, विमल सक्सेना मोहित शर्मा उपस्थित थे।

