अर्पित महिला कल्याणकारी संस्था द्वारा गरम कपड़ों एवं कंबल का वितरण
वर्ष के अंतिम रविवार को मंजू रावत की अध्यक्षता में अर्पित महिला कल्याणकारी संस्था ने पेपर मिल कॉलोनी में मुफ्त गर्म कपड़े तथा कंबल का वितरण ग़रीबों और जरूरतमंद लोगों के बीच किया। विगत कई वर्षों से संस्था ने कपड़ा बैंक का निर्माण कर रखा है, जिसमें जाड़ा,गर्मी, और बरसात के हिसाब से गरीबों और जरूरतमंदों के बीच समय-समय पर मुफ्त कपड़े वितरित किए जाते हैं। आज के कार्यक्रम के संयोजक हेमेंद्र सिंह रावत एवं संतोषी भंडारी सचिव और अन्य समाजसेवी सुषमा, स्वाति मालवीय, पूजा पांडे, शेखर मालवीय, उमेश चंदाना तथा क्षेत्र के पार्षद राजेश सिंह गब्बर ने कपड़ा वितरण में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

