एसपी सिटी व एसपी ग्रामीण सहित सभी सीओ ने साथ चलाया चेकिंग अभियान
फोटो
अयोध्या।नये वर्ष के आगमन व घने कोहरे को लेकर जिले मे पुलिस अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों मे पैदल गस्त कर रहे है।सोमवार को एसएसपी डॉक्टर डॉक्टर गौरव ग्रोवर के निर्देश पर एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी तथा एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी की देखरेख में सभी सीओ अपने अपने क्षेत्र में संबंधित प्रभारी निरीक्षकों /थानाध्यक्ष के साथ पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा के प्रति एहसास कराया।इन पुलिस अधिकारियो ने चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग अभियान चलाने वालों मे एसपी ग्रामीण व एसपी सिटीके अलावा सीओ सिटी श्रेयश त्रिपाठी, को अयोध्या आशुतोष त्रिपाठी, सीओ सदर अरविंद सोनकर, कॉप बीकापुर पीयूष,सीओ मिल्कीपुर राकेश कुमार, सीओ रुदौली आशीष निगम के अलावा महिला थाना अध्यक्ष आशा शुक्ला शामिल रही।पुलिस अधिकारियों ने खासकर हाईवे पर आने जाने वाले भारी वाहनों जिसमें ट्रैक्टर ट्राली ट्रक डीसीएम के अलावा ऐसे वाहन जिस पर रिफ्लेक्टर तथा फोग लाइट नहीं लगी हुई थी उन्हें चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि आने वाले दिनों में शीत लहरी तथा कोहरे को देखते हुए सभी लोग इसका प्रयोग करें क्योंकि अधिकतर दुर्घटना से गुजरने वाले ओवरलोडिंग वाहनों तथा सामने से आ रहे वाहनों की दिखाई ना पडने के चलते हो रही है।इसके अलावा इन पुलिस अधिकारियों ने पैदल ग्रस्त करते हुए स्थानीय लोगों से अपील किया कि वे सभी संदिग्ध रूप में दिखाई देने वाले लोगों के बारे में बेहिचक स्थानीय पुलिस थानों तथा पुलिस चौकिया पर जाकर कह सकते हैं जिससे कि समय रहते किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोका जा सके।वही नव वर्ष को देखते हुए इन पुलिस अधिकारियों ने वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया और यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले कई वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही भी किया।
—

