मण्डलीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन मुईनुद्दीन चिश्ती ख्वाजा विश्व विद्यालय लखनऊ में किया गया
लखनऊ ब्यूरो चीफ
लखनऊ : दिनांक 30/12/2025 को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश शासन के तत्वावधान में मण्डलीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन मुईनुद्दीन चिश्ती ख्वाजा विश्व विद्यालय लखनऊ में हुई जिसमें बख्शी का तालाब इण्टर कॉलेज लखनऊ के विज्ञान अध्यापक हरिश्चंद्र सिंह के मार्गदर्शन में अभय सिंह कक्षा 10 तथा समीक्षा वर्मा कक्षा 11 ने अपने क्रियाकारी माडल प्रस्तुत किए अभय सिंह ने कचरे को जलाकर विद्युत ऊर्जा और धुएं को पानी में मिलाकर पौधों को संरक्षित करना, समीक्षा वर्मा ने शौर्य रोबोट छात्रा के पिता सब्जी बेचने कार्य करते हैं रोबोट के माध्यम से आवाज नहीं लगानी पड़ती और कम समय में ही सब्जी बिक जाती है। मार्गदर्शक शिक्षक हरिश्चंद्र सिंह ने छात्रा को नवाचार के साथ अपने परिवार की मदद करते रहना है। प्रदर्शनी में मण्डल समन्वयक जिला विज्ञान क्लब लखनऊ प्रो डा0 डी0बी0 सिंह, कार्यक्रम समन्वयक डॉ अभय कृष्णा जिला विज्ञान क्लब लखनऊ, ने विज्ञान अध्यापक हरिश्चंद्र सिंह चौहान को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो दे कर सम्मानित किया।

