र्मेंद्र कुमार त्रिपाठी को मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि

र्मेंद्र कुमार त्रिपाठी को मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि

सेंट्रल क्रिश्चियन यूनिवर्सिटी (यू० एस० ए०) द्वारा धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी को ट्रेडिशनल हेल्थ केयर विषय में डॉक्टरेट (पी०एच० डी० )की मानद उपाधि प्रदान की गई। विगत दो दशकों से भी अधिक समय से धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। आप पारिवारिक स्वास्थ्य, बिहेवियर चेंज एवं कम्यूनिटी हेल्थ से संबंधित परियोजनाओं से जुड़े रहे हैं । वर्तमान में डॉ० त्रिपाठी फैमिली हेल्थ इंडिया द्वारा संचालित एंबेड प्रोग्राम में रीजनल कोऑर्डिनेटर के पद को सुशोभित कर रहे हैं। आपने कोविड-19 के दौरान भी अपनी निर्बाध सेवाएं प्रदान की। आपको वैश्विक रेटिंग प्रक्रिया के माध्यम से “टी०सी० आई- एच० सी० सुपरस्टार 2019” पुरस्कार से भी अलंकृत किया जा चुका है। आपको अटल स्वास्थ्य मेला 2023 को सफल बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी के लिए भी सम्मानित किया जा चुका है। आपको त्रिवेणी साहित्यिक सांस्कृतिक एवं शैक्षिक संस्थान द्वारा मानवता के प्रचार-प्रसार व समाज सेवा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए “मानव धर्म सम्मान”से भी विभूषित किया जा चुका है । डॉ० त्रिपाठी को डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिलने पर मित्रों एवं सहकर्मियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना की!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *