श्री राम लला के स्थापना तिथि “प्रतिष्ठा द्वादशी” के द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर बुधवार दिनांक 31 दिसम्बर 2025 को सांस्कृतिक एकता एवं वैदिक आस्था समिति के तत्वाधान में श्री सुंदरकांड पाठ एवं भंडारा का आयोजन किया गया
ब्यूरो चीफ लखनऊ
लखनऊ:सुशांत गोल्फ सिटी लखनऊ के स्टेलर ओकास गोल्फ व्यू कॉलोनी में श्री राम लला के स्थापना तिथि “प्रतिष्ठा द्वादशी” के द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर बुधवार दिनांक 31 दिसम्बर 2025 को सांस्कृतिक एकता एवं वैदिक आस्था समिति के तत्वाधान में श्री सुंदरकांड पाठ एवं भंडारा का आयोजन किया गया। इस पुण्य अवसर पर पूज्या लक्ष्मी प्रिया जी ने श्री सुंदरकांड पाठ और भजनों का गायन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
एक तरफ जहां लोग अपनी परंपराओं को भूलकर पाश्चात्य सभ्यता का अनुसरण कर रहे हैं वहीं इस तरह के सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन को यहां के निवासियों ने बहुत पसंद किया।
इस कार्यक्रम के आयोजन में समिति के अध्यक्ष श्री बरमेश्वर सिंह एवं सदस्य सर्व श्री हेम नारायण पाठक, श्री वी.के. सिंह, शिव कृष्ण सिंह, अविनाश सिंह, धर्मेंद्र द्विवेदी, संजय सिंह, दिलीप तिवारी, रवि भूषण इत्यादि की भूमिका बहुत स्थानीय रही।

