7 जनवरी -श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏
नीलोत्पल तन स्याम,
काम कोटि सोभा अधिक।
सुनिअ तासु गुन ग्राम,
जासु नाम अघ खग बधिक।।
( किष्किंधाकांड, सो. 30)
राम राम जी 🙏🙏
किष्किंधाकांड पूर्ण करते हुए पूज्यपाद गोस्वामी श्री तुलसीदास जी महाराज कहते हैं कि जिनका नीले कमल के समान श्याम शरीर है, जिनकी शोभा करोड़ों कामदेव से भी अधिक है और जिनका नाम पाप रूपी पक्षियों को मारने के लिए बधिक के समान है, ऐसे श्री राम जी के गुणों को अवश्य सुनें ।
आत्मीय जन ! श्री राम नाम पाप नाशक है और पुण्य वर्धक है। पुण्य जीवन में सुख शांति लाते हैं जबकि पाप अशांति फैलाते हैं। ऐसे श्री राम जी के गुणों को श्रवण कर सुखी रहें और पापनाशिनी श्री सीताराम नाम का भजन निरन्तर करते रहें। अथ….श्री राम जय राम जय जय राम, सीताराम जय सीताराम, जय सियाराम जय जय सियाराम, जय रघुनंदन जय सियाराम जानकीवल्लभ राजाराम । सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम
🚩🚩🚩 संकलन तरुण जी लखनऊ

