उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास नि0लि0 जौनपुर के ऋण गृहताओं को ऋणमुक्त होने का सुनहरा अवसर

उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास नि0लि0 जौनपुर के ऋण गृहताओं को ऋणमुक्त होने का सुनहरा अवसर

जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) नीरज पटेल ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास नि0लि0 जौनपुर के ऐसे ऋण गृहीता जिन्होने निगम की विभिन्न योजनाओं जैसे स्वतः रोजगार, स्वच्छकार विमुक्ति, अनुविनी तथा राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आदि से ऋण प्राप्त किया था, लेकिन किसी कारणवश अभी तक जमा नही किया है। उनके लिए एक मुश्त समाधान योजना संचालित किया जा रहा है। जिसमे जो व्यक्ति अपना बकाया ऋण एक मुश्त के रूप में जमा करेगा उस ऋण गृहता को दण्ड ब्याज, चक्रवृद्वि ब्याज, तथा योजना अवधि से अधिक वर्षो का ब्याज माफ किया जायेगा और योजना अवधि का साधारण ब्याज लेकर ऋण खाता बन्द कर दिया जायेगा। एक मुश्त समाधान योजना का संचालन 01 जनवरी 2026 से 31 मार्च 2026 तक ही रहेगा।
अतः अतिशीघ्र कार्यालय-जिला प्रबन्धक उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास नि0लि0 जौनपुर विकास भवन प्रथम तल पर उपस्थित होकर एक मुश्त समाधान योजना का लाभ प्राप्त करें, और अपना ऋण खाता बन्द कराकर सिविल स्कोर बढ़ाये।
एक मुश्त समाधान योजना के प्रमुख लाभो के बारे में बताया है कि ऋण के दण्ड ब्याज से मुक्ति, चक्रवृद्वि ब्याज से मुक्ति, ऋण योजना से अधिक अवधि के ब्याज, दण्ड तथा चक्रवृद्वि ब्याज से मुक्ति, सिविल स्कोर में सुधार होगा।

———
जौनपुर, 08 जनवरी 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-02

अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया है कि रजिस्ट्रार/निरीक्षक उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ द्वारा संचालित अरबी तथा फारसी की मुंशी/मौलवी (सेकेण्डरी फारसी/अरबी) एवं आलिम (सीनियर सेकेण्डरी फारसी/अरबी) संचालित वार्षिक परीक्षा वर्ष-2026 हेतु चालान जमा करने तथा आनलाइन आवेदन भरे जाने की अन्तिम तिथि क्रमशः 24 दिसम्बर 2025 एवं 26 दिसम्बर 2025 निर्धारित थी। किन्तु उनके द्वारा तकनीकी समस्या के कारण परीक्षा आवेदन ऑनलाइन मदरसा पोर्टल पर पंजीकरण नही कर पाए जिस हेतु मदरसों में अध्ययनरत संस्थागत छात्रों के छात्रहित में मदरसा पोर्टल निम्न कार्यो हेतु निम्न तिथियां निर्गत की गयी है- 08 जनवरी 2026 को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरे जाने की तिथि, 09 जनवरी 2026 मदरसा स्तर पर लॉक करने की तिथि व दिनांक 12 जनवरी 2026 जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा आवेदन पत्रों को अग्रसारित करने की तिथि निर्धारित की गयी है।
———

जौनपुर, 08 जनवरी 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-03

अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया है कि रजिस्ट्रार/निरीक्षक, उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ के द्वारा अवगत कराया गया है कि उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ द्वारा परीक्षा वर्ष 2026 के एक विषय के परीक्षा का आयोजन होना है।
उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ द्वारा संचालित मुंशी/मौलवी (सेकेण्ड्री फारसी एवं अरबी), आलिम (सीनियर सेकेण्ड्री फारसी एवं अरबी) की परीक्षा के वैकल्पिक विषयों में से किसी एक विषय के लिए ही ’’एक विषय’’ का आवेदन स्वीकार्य होगा। वैकल्पिक विषयों का विवरण के बारे में अवगत कराते हुए बताया है कि मुंशी/मौलवी (सेकेण्ड्री फारसी एवं अरबी) वैकल्पिक विषय के लिए गणित, गृह विज्ञान, लॉजिक एण्ड फिलॉ साफी, विज्ञान सामाजिक अध्ययन और आलिम (सीनियर सेकेण्ड्री फारसी एवं अरबी) वैकल्पिक विषय गृह विज्ञान, सामान्य हिन्दी, लॉजिक एण्ड फिलॉ साफी होगा।
उन्होंने आम जनमानस को अवगत कराया है कि समयान्तर्गत समस्त अनुदानित/गैर अनुदानित मान्यता प्राप्त मदरसों के प्रधानाचार्य अपने-अपने मदरसे में संलग्नक प्रारूप पर सम्बन्धित इच्छुक परीक्षार्थियों से परीक्षा आवेदन पत्र प्राप्त करने एवं निर्धारित शुल्क जमा करने के उपरान्त मदरसों द्वारा परीक्षार्थियों का विवरण जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के कार्यालय को 19 जनवरी 2026 तक प्रत्यके दशा में उपलब्ध करा दें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *