ग्रीन कॉरीडोर में मानक विहीन रोटरी (चौराहों) पर ओवर ब्रिज बनाने की मांग

ग्रीन कॉरीडोर में मानक विहीन रोटरी (चौराहों) पर ओवर ब्रिज बनाने की मांग
लखनऊ ब्यूरो चीफ
लखनऊ – ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति के महासचिव विवेक शर्मा ने लखनऊ में बन रहे ग्रीन कॉरीडोर में मानक विहीन रोटरी (चौराहों) पर भविष्य में जाम की स्थिति से बचने हेतु ओवर ब्रिज बनाने की मांग मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी तथा एलडीए के उपाध्यक्ष को पत्र लिखकर की है।
ग्रीन कॉरीडोर का प्रथम चरण आईआईएम से पक्का पुल तक पूरा हो चुका है तथा उस पर यातायात शुरू हो चुका है। दूसरे चरण का कार्य पक्का पुल से किसान पथ तक का कार्य चल रहा है। समतामूलक चौराहे व हनुमान सेतु पर यातायात के कारण अभी भी जाम की स्थिति बनी रहती है। ग्रीन कॉरीडोर के कारण इन स्थानों पर यातायात की स्थिति ज्यादा भयावह हो जाएगी। भविष्य में यातायात की स्थिति को ध्यान में रखते हुए इन स्थानों पर ओवर ब्रिज बनाने की आवश्यकता होगी। हनुमान सेतु पर ग्रीन कॉरीडोर का मानक विहीन रोटरी (चौराहा) बनाया गया है। इस स्थान पर वर्तमान में भी जाम की स्थिति बनी रहती है तथा ग्रीन कॉरीडोर शुरू होने पर अत्यधिक जाम बना रहेगा।
ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति के महासचिव विवेक शर्मा तथा अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा ने ग्रीन कॉरीडोर की उपयोगिता पर प्रश्न उठाते हुए ओवर ब्रिज के निर्माण की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *