बालामऊ के कुकुही में पूर्व प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में प्रियंका गांधी का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया

बालामऊ के कुकुही में पूर्व प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में प्रियंका गांधी का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया

हरदोई कछौना बालामऊ विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी एवम कॉग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव सुरेन्द्र कुमार ने बालामऊ विधान सभा क्षेत्र के अपने निवास कुकुही में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव, सांसद प्रियंका गांधी का जन्म दिवस पर केक काट कर धूमधाम से मनाया गया।इस मौके विधान सभा क्षेत्र से हजारों लोग मौजूद रहे और गरीब, विधवाओं, दिव्यांगों, और असहाय लोगों को कम्बल वितरीत किए, और उन्होंने कहा प्रियंका गांधी का जन्म: 12 जनवरी ,1972, दिल्ली एक भारतीय राजनीतिज्ञ परिवार में हुआ था । वे वर्तमान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी हैं। वे गांधी-नेहरू परिवार से है और फिरोज़ गाँधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की पोती राजीव गांधी और सोनिया गांधी की पुत्री हैं। आज उनका जन्म दिवस पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है।कांग्रेस का यह कदम आगामी राजनीतिक चुनौतियों से पहले उत्तर प्रदेश में पार्टी की सक्रियता बढ़ाने और संगठन को नई दिशा देने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है. कांग्रेस नेता सुरेन्द्र कुमार ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा प्रियंका गांधी का जन्मदिन के कार्यक्रम को संपन्न कराने में बालामऊ विधान सभा क्षेत्र की जनता का बड़ा योगदान दिया है इसको भुलाया नहीं जा सकता। प्रियंका गांधी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव के तौर पर उत्तर प्रदेश की प्रभारी रह चुकी हैं और राज्य की राजनीति में उनकी भूमिका हमेशा अहम मानी गई है. बीते दो वर्षों से संगठन में उनके पास कोई औपचारिक जिम्मेदारी नहीं थी, लेकिन हाल ही में वायनाड से सांसद बनने के बाद उन्हें असम विधानसभा चुनाव के लिए गठित स्क्रीनिंग कमिटी का अध्यक्ष बनाया गया है.

इस नई जिम्मेदारी के साथ ही प्रियंका गांधी की संगठनात्मक सक्रियता फिर से बढ़ती दिख रही है. ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर यूपी कांग्रेस द्वारा 100 दिनों का एजेंडा पेश करना महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पार्टी के भीतर चल रही बड़ी राजनीतिक रणनीति का संकेत माना जा रहा है इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव मोमीन सिद्दीकी , गुड्डू कश्यप, रामलोटन रावत, शेष राम, नरेंद्र वर्मा, बख्तियार अली, देवेंद्र कुमार गौतम, विजय कुरील, शाहिद अली, विजय शुक्ला, संतोष दिवाकर, राकेश वर्मा आदित्य मौर्या, अमित पाल, नरेन्द्र कुमार गौतम, आदि हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *