वाहन चलाते समय करें यातायात नियमों का पालन – एआरटीओ प्रशासन

वाहन चलाते समय करें यातायात नियमों का पालन – एआरटीओ प्रशासन

अयोध्या।मंगलवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत मंंगलवार को अमौना के नजदीक माधव सर्वोदय इंटर कॉलेज के प्रांगण में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के तत्वाधान में यातायात जागरूकता अभियान कार्यक्रम संपन्न हुआ।इस मौके पर विद्यालय के लगभग 1000 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर आर पी सिंह एआरटीओ प्रशासन अयोध्या रहे। मौके पर उन्होंने यातायात संबंधी नियमों को विस्तृत रूप से बच्चों तथा वहां पर मौजूद शिक्षकों को बताया। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग तथा हेलमेट का प्रयोग अपने जीवन तथा अपने परिवार के लिए करें ना कि पुलिस के डर के लिए क्योंकि आपका जीवन अमूल्य है।वही एआरटीओ प्रवर्तन गुलाबचंद के अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्राधिकारियों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर आरपी सिंह द्वारा सड़क दुर्घटना को कम करने हेतु सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति प्रतिबद्धता हेतु प्रेरित किया गया।वही एआरटीओ प्रवर्तन गुलाबचंद एवं यात्री कर अधिकारी द्वारा हेलमेट, सीटबेल्ट का प्रयोग करते न पाए जाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करते पाए जाने एवं यात्री वाहनों पर ओवरलोडिंग के अभियोग में 85 चालान किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *