आज दिनांक 15/01/2026, दिन गुरुवार को लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में आर.एस. इंटीरियर्स प्लाईवुड एवं हार्डवेयर का उद्घाटन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा श्री अंजनी कुमार पांडे ने सहभागिता की।
उन्होंने आर.एस. इंटीरियर्स प्लाई के मालिक श्री गौरव पांडे को प्रतिष्ठान के शुभारंभ मकर संक्रांति के पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आयोजित तहरी भोज में भी वे शामिल हुए। साथ में योगेश शुक्ला सहित व्यापारी गण मौजूद रहे

