बहुचर्चित कैब मालिक हत्या का खुलासा कर इसमें शामिल आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।कोतवाली अयोध्या पुलिस ने कैब मालिक हत्या का खुलासा कर इसमें शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटी गई चैन अंगूठी घटना में प्रयुक्त कर बरामद किया।शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि कोतवाली नगर निवासी कैब मालिक अजीत गुप्ता 13 महीने पहले रहस्यमय तरीके से लापता हो गए थे।बताया कि अपराधियों ने कैब लूटने की नीयत से अजीत गुप्ता से कैब बुक कराई थी।बताया कि गोरखपुर के थाना कैंपियरगंज क्षेत्र में अजीत गुप्ता की हत्या की गई।बताया कि हत्या के बाद आरोपियों ने गले की चेन और अंगूठी और कैब लूट ली।हत्यारो ने शव को बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के थाना सकरा क्षेत्र में फेंक दिया गया।मुजफ्फरपुर पुलिस ने शव को अज्ञात मानकर बरामद किया और 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार कर दिया।उस समय अपराधियों ने कैब को बिहार के दरभंगा जिले में लावारिस हालत में छोड़ दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।23 नवंबर 2024 को अजीत गुप्ता की पत्नी सुमन गुप्ता ने अयोध्या कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि हत्या में पांच आरोपी शामिल थे, जिनमें चार गिरफ्तार हुए और एक पहले से जेल में बंद है।बताया कि चारों आरोपियों को पुलिस ने अवध बिहारी का पूरवा एयरपोर्ट पक्के नाले की पुलिया से दिनांक गुरूवार को गिरफ्तार किया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एक अदद मोफलर व लूटी गयी स्वीफ्ट डिजायर कार को बरामद करने में सफलता मिली। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विभव तिवारी उर्फ रौनक तिवारी पुत्र कुलदीप तिवारी निवासी ग्राम सलेमपुर थाना परसरामपुर जिला बस्ती हाल पता निकट जैन मंदिर अहिराना कालोनी थाना कोतवाली अयोध्या,बलराम कुमार झा पुत्र सुरेश कुमार झा निवासी म.न. 20/3/20 लक्ष्मण घाट अडगडा मस्जिद के पीछे थाना कोतवाली अयोध्या जनपद अयोध्या मूल पता ग्राम मिर्ची गांव पोस्ट सत्ती घाट थाना कुशेश्वर स्थान जिला दरभंगा राज्य बिहार ,किशोरी शास्त्री उर्फ किशोरी कुमार दास चेला जोगी उर्फ योगी दास जी महराज निवासी ग्राम मल्हीपुर पो. महेशपुर थाना भगवानपुर जिला बेगूसराय बिहार व विशाल पाण्डेय पुत्र स्व. बृजभूषण पाण्डेय निवासी ब्लाक न. 83 कमरा न. 1317 काशीराम कालोनी थाना कोतवाली अयोध्या जनपद अयोध्या के रुप मे हुई।बताया कि आरोपी विभव तिवारी उर्फ रौनक तिवारी,बलराम कुमार झा पुत्र सुरेश कुमार झा,किशोरी शास्त्री उर्फ किशोरी कुमार दास चेला जोगी उर्फ योगी दास जी महराज,विशाल पाण्डेय पुत्र स्व. बृजभूषण पाण्डेय द्वारा वादिनी मुकदमा के पति अजीत गुप्ता (मृतक) की कार संख्या (स्वीफ्ट डिजायर) अयोध्या से गोरखपुर के लिए बुक कराकर कैंपियरगंज गोखपुर ले जाकर आरोपियों द्वारा वादिनी मुकदमा के पति की हत्या कर मृतक अजीत गुप्ता से गले की चैन, अंगूठी व कार को लूट कर लाश को कार में रखकर लाश को छिपाने की नीयत से गोरखपुर से थाना सकरा जनपद मुजफ्फरनगर बिहार ले जाकर स्व. अजीत गुप्ता के शव को फेंक देना पाया गया।बताया कि अनमोल मिश्रा पुत्र अज्ञात भी शामिल था जो कि फरार है व घटना के बाद से आरोपियों द्वारा अपना मोबाइल नम्बर व अपना लोकेशन बदल अलग-अलग शहरो में निवास किया जा रहा था।पत्रकार वार्ता मे बताया कि मामला शांत होने पर पुन: आरोपियों द्वारा नये यात्री की तलाश हेतु अयोध्या आये थे तथा विवेचनात्मक कार्यवाही किया। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाले टीम में प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह थाना कोतवाली अयोध्या,उ0नि0 अमरेश कुमार त्रिपाठी (प्रभारी सर्विलाल एवं एसओजी),बृजभूषण पाठक चौकी प्रभारी दर्शननगर थाना को.अयोध्या,शेखर नाथ सिंह चौकी प्रभारी रायगंज थाना को.अयोध्या शामिल रहे।

