जिलाधिकारी के द्वारा श्रीमती माधुरी देवी को कंबल वितरित किया और उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार जनपद में बैंकिंग सेवाओं से संबंधित शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण हेतु प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा जनसुनवाई के दौरान श्रीमती माधुरी देवी पत्नी विजय कुमार निवासी ग्राम व पो०-मुरादगंज, थाना-लाइनबाजार, जौनपुर के द्वारा बैंक आफ बड़ौदा शाखा जेसीज चौराहा के बैंक खाते से संबंधित लेन-देन एवं धनराशि निकासी के संबंध में आपत्ति दर्ज कराई गई थी। जिसमें अवगत कराया गया था कि शिकायतकर्ता की धनराशि को बिना उनके सहमति के बीमा के मद में स्थानांतरित कर दिया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के निर्देश पर संबंधित बैंक शाखा प्रबंधक एवं अन्य संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक अभिलेखों सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए गए। इस प्रकरण की सुनवाई आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में की गई और प्रकरण की सुनवाई करते हुए शिकायतकर्ता को धनराशि उपलब्ध कराई गई। जिस पर शिकायतकर्ता माधुरी द्वारा जिलाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा शासन प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया।

इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा श्रीमती माधुरी देवी को कंबल वितरित किया और उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार जनपद में बैंकिंग सेवाओं से संबंधित शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण हेतु प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को आश्वस्त किया कि बैंकिंग एवं वित्तीय मामलों में आमजन के हितों की पूर्ण सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है और शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
——–
जौनपुर, 16 जनवरी 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-04

जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने अवगत कराया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र०, लखनऊ के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद में अवस्थित 09 विधानसभा क्षेत्रों (364-बदलापुर, 385 शाहगंज, 386-जौनपुर, 367-मल्हनी, 368-मुंगराबादशाहपुर, 369-मछलीशहर, 370-मड़ियाहूं, 371-जफराबाद एवं 372 केराकत) के समस्त मतदेय स्थलों पर ग्रामसभा/शहरी स्थानीय निकाय क्षेत्र के पार्षद/ग्राम प्रधान/वार्ड सदस्य/बूथ लेविल एजेण्ट/स्थानीय प्रतिनिधियों / नागरिकों की उपस्थिति में बी०एल०ओ० द्वारा दिनांक 18-01-2026 को पूर्वान्ह 10.45 बजे से सायं 4.15 बजे से मृतक, शिफटेड, डुप्लीकेट एवं आलेख्य प्रकाशित मतदाता सूची को पढ़कर सुनाया जायेगा। यदि किन्हीं कारणों से मृतक, शिफटेड, डुप्लीकेट में चिन्हित मतदाताओं में से यदि कोई मतदाता उपस्थित पाया जाता है एवं जिन मतदाताओं का नाम आलेख्य नामावली में सम्मिलित नहीं है, तो ऐसे मतदाताओं का नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित कराने हेतु फार्म-6 घोषणा पत्र के साथ प्राप्त करेंगें। बी०एल०ओ० के पास पर्याप्त संख्या में फार्म-6, 7 व 8 एवं घोषणा-पत्र उपलब्ध रहेगा।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 06 फरवरी 2026 तक है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि में 04 विशेष अभियान की तिथियां यथा दिनांक 17-01-2026 (शनिवार), 18-01-2026 (रविवार), 31-01-2026 (शनिवार) तथा 01-02-2026 (रविवार) निर्धारित की गई है। विशेष अभियान की तिथियों में बीएलओज अपने सम्बन्धित मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहकर दावे/आपत्तियां प्राप्त करेंगे। बीएलओज के कार्य के पर्यवेक्षण हेतु सुपरवाइजर्स की तैनाती की गयी है जो विशेष अभियान की तिथियों में मतदेय स्थलों का भ्रमण कर बीएलओज की उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए प्राप्त फार्मो की प्रगति की सूचना उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में उसी दिन उपलब्ध करायेंगे। उक्त तिथियों में बीएलओज, पदाभिहित अधिकारी एवं सुपरवाइजर्स की उपस्थिति सुनिश्चित कराने हेतु उप जिलाधिकारी/तहसीलदार/खण्ड विकास अधिकारी एवं नायब तहसीलदार एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी तथा अन्य जनपदीय अधिकारियों के अतिरिक्त, जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदेय स्थलों का भ्रमण किया जाएगा।
ऐसे पात्र व्यक्तियों (पुरुष/महिला) जिनके नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित नहीं है और दिनांक 01.01.2026 को 18 वर्ष या उससे अधिक की आयु पूर्ण कर चुके/रहे हैं, उनके नाम निर्वाचक नामावली में जोड़ने हेतु फार्म-6 घोषणा पत्र के साथ, विद्यमान निर्वाचक नामावली में सम्मिलित नाम को हटाने हेतु फार्म-7, विद्यामान मतदाता सूची में किसी किसी प्रविष्टि में संशोधन करने या मतदाता फोटो पहचान पत्र के प्रतिस्थापन, दिव्यांग मतदाताओं के चिन्हांकन करने अथवा निवास स्थान परिवर्तन हो जाने के सम्बन्ध में फार्म 8 घोषणा पत्र के साथ मतदेय स्थलों पर नियुक्त बीएलओज के पास आफलाइन जमा कर सकते हैं। मतदाता सूची में अधिक से अधिक युवा मतदाता का अपना नाम सम्मिलित कराने हेतु ECINET mobile app माध्यम से एवं https://voters.eci.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उक्त के अतिरिक्त समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से अनुरोध है कि विशेष अभियान की तिथियों में जनपद में अवस्थित समस्त पदाभिहित स्थलों (मतदेय स्थलों) पर नये मतदेय स्थलों के अनुसार नव नियुक्त बूथ लेबिल एजेन्ट को विशेष अभियान की उक्त तिथियों में सम्बन्धित मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहने हेतु निर्देशित करने का कष्ट करें ताकि मतदाता सूची में दृष्टिगोचर हुयी त्रुटियों आदि को चिन्हित करने में सहयोग प्रदान कर सके तथा समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सम्पूर्ण विधान सभा एवं प्रत्येक बूथों पर भ्रमण कर मा0 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार विशेष अभियान के अन्तर्गत युवाओं एवं अर्ह नागरिकों से फार्म-6 प्राप्त करें।
———
जिला सूचना कार्यालय, जौनपुर द्वारा जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *