जौनपुर में सुबह से छाया घना कोहरा,लोग घरों में दुबके गाड़ियों की रफ्तार हुई धीमे

जौनपुर में सुबह से छाया घना कोहरा,लोग घरों में दुबके गाड़ियों की रफ्तार हुई धीमे

जौनपुर ,17 जनवरी । यूपी के जौनपुर में एक सप्ताह बाद शनिवार को भीषण कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हुई। हालांकि, पिछले एक सप्ताह से धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिल रही थी, लेकिन ठंड का प्रकोप लगातार बना हुआ है। शनिवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दिन आर्द्रता 84 प्रतिशत, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 206 और हवा की गति 5 किलोमीटर प्रति घंटे रही।
घने कोहरे और ठंडी हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया है। कोहरे का सबसे अधिक असर हाईवे पर देखा जा रहा है, जहां दृश्यता 30 मीटर से भी कम हो गई है। इससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है।

शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उस दिन आर्द्रता 75 प्रतिशत, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 271 और हवा की गति 6 किलोमीटर प्रति घंटे मापी गई। इससे पहले गुरुवार और शुक्रवार को धूप खिलने से ठंड से थोड़ी राहत मिली थी।
तेज हवाओं और कड़ाके की ठंड के कारण सड़कों पर वाहनों की आवाजाही धीमी पड़ गई है। रात में घने कोहरे के कारण बसों और ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित हुआ, जिससे सड़कें सुनसान रहीं। राज्य मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार ने बताया कि तापमान में गिरावट के कारण प्रदेश के कई जिले अभी भी ठंड की चपेट में हैं। उन्होंने आगामी दिनों में आसमान में बादल छाए रहने और अधिकतम व न्यूनतम तापमान में और कमी आने की संभावना जताई है।लोग ठंड से बचने के लिय अलाव के सामने बैठ गए हैं। ट्रेनें भी धीमी रफ्तार से चल रही है कोहरे के कारण स्टेशन पर ट्रेनों को रोक कर चलाया जा रहा है। वही बच्चों के डॉ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ विनोद सिंह ने कहा कि अचानक मौसम में परिवर्तन के कारण बच्चों को विशेष ध्यान रखें। मौसम परिवर्तन के कारण बच्चों को सांस लेने और बुखार आना, हड्डियों में अकड़न आना आदि है ।जिसके कारण माता पिता को 1से लेकर 10 वर्ष तक के बच्चों का विशेष ध्यान देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *