परिषदीय परीक्षा 2026 के लिए गठित हुई मण्डलीय मनोवैज्ञानिक हेल्पडेस्क नंबर जारी किए गए

*परिषदीय परीक्षा 2026 के लिए गठित हुई मण्डलीय मनोवैज्ञानिक हेल्पडेस्क
नंबर जारी किए गए
लखनऊ: ब्यूरो चीफ
●परीक्षा के तनाव,घबराहट,बेहतर प्रदर्शन के दबाव,एकाग्र न हो पाना,परीक्षा से भय आदि के लिए परीक्षार्थियों को मिलेगा समाधान
●लखनऊ मण्डल के सभी छे जिलों लखनऊ,हरदोई,सीतापुर,लखीमपुर खीरी, उन्नाव,रायबरेली जनपद के परीक्षार्थी कर सकते हैं कॉल

लखनऊ
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा आयोजित होने वाली परिषदीय परीक्षा 2026 के दृष्टिगत गतवर्ष की भाँति इस वर्ष भी मण्डलीय मनोवैज्ञानिक हेल्प डेस्क का गठन कर दिया गया है
संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल कार्यालय के मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश भगवती सिंह के निर्देश के अनुपालन में संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ प्रदीप कुमार सिंह के निर्देशन
व मण्डलीय मनोवैज्ञानिक,मनोविज्ञानशाला षष्ठ मण्डल लखनऊ, के नेतृत्व में मण्डलीय मनोविज्ञानशाला ,निकट सिटी स्टेशन लखनऊ में मण्डलीय हेल्पडेस्क 2026 का गठन कर दिया गया है
●डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि परिषदीय परीक्षा 2026 के अन्तर्गत सम्मिलित होने वाले यू पी बोर्ड इंटरमीडिएट व हाईस्कूल के परीक्षार्थी अपने किसी भी विषय के तनाव ,घबराहट,भय व एकग्रता से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की समस्या के लिए पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक दिये जा रहे मनोवैज्ञानिक के मोबाइल नम्बर पर कॉल कर के अपनी समस्याओं का शंका समाधान कर सकते हैं

ये विशेषज्ञ करेंगे समाधान

●प्रीति श्रीवास्तव, प्रवक्ता मनोविज्ञान
मोबाइल नम्बर – 8468946232
●डॉ नीरा सिंह, प्रवक्ता मनोविज्ञान
मोबाइल नम्बर-9456493943
हेल्पडेस्क के गठन का मुख्य उद्देश्य परीक्षार्थियों को भय मुक्त, तनावमुक्त होकर परीक्षा में सम्मिलित होने के टिप्स प्रदान किया जाना है

• *डॉ दिनेश कुमार,मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी, लखनऊ मण्डल* 🌹🙏🏻🙏🏻🌹

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *